गायक दीपक दिलदार को मिला बॉलीवुड का प्यार !
-


सिर्फ एक भोजपुरी गाने को लेकर निर्मात्री एकता कपूर, निर्देशक मोहित सूरी की हिंदी फिल्म अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर ”हाफ गर्लफ्रेंड” भोजपुरी फिल्म जगत में आज कल बहुत चर्चा का बिषय बनी हुई है. गाना है – ”रतिया कहाँ बितवलS ना”. और इसे गाया है बिहार के निवासी गायक दीपक दिलदार ने.
इस गाने की बहुत चर्चा होने के कारण दीपक दिलदार बहुत खुश हैं कि उनके गाये हुए गाने को बॉलीवुड की फिल्मो में ले लिया गाया है. इस गाने के सुपर हिट होने के बाद उनको बॉलीवुड की फिल्मों से बहुत ज्यादा ऑफर आने लगे हैं गाना गाने के लिए. अब देखना है कि दीपक अपनी किस्मत कितना आजमा पाते हैं बॉलीवुड में !
भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव की आने वाली भोजपुरी फिल्म ”जिगर” में भी दिनेश लाल के लिए दीपक दिलदार ने अपनी आवाज दी है. यह फिल्म 23 जून को रिलीज़ होने जा रही है.
गायक से नायक बने दीपक दिलदार जल्द ही बड़े पर्दे पर भी फिल्म ”दूल्हा दिलदार लागेला” में अभिनय करते नजर आने वाले हैं जिस की शूटिंग की तैयारी आज कल जोर शोर से चल रही है. इस फिल्म से बहुत उम्मीद है दीपक को जो उनकी पहली फिल्म होगी भोजपुरी की. इस फिल्म से उनका भोजपुरी फिल्म जगत में अपनी एक अलग पहचान बनेगी.


(हंगामा मीडिया)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts