दिनेश लाल यादव के साथ मधुरा मूवीज़ की पहली भोजपुरी फिल्म शीघ्र.
-


हिंदी और मराठी फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी लोकप्रियता भुनाने के बाद मधुरा मूवीज पहली बार दिनेश लाल यादव “निरहुआ” के साथ भोजपुरी फिल्म करने जा रही है. फ़िल्म का टाईटल अभी फाइनल नहीं हुआ है. इस फिल्म की शूटिंग अगस्त में किया जाएगा. फिल्म का निर्देशन एम्: आई: राज करने जा रहे हैं, जिन्होंने हॉल ही में रिलीज़ हुई सुपर हिट फिल्म ”आतंकवादी” का निर्देशन किया था.

आप को बताते चलें की निर्माता हैं हरीश एन सपकाले के बैनर तले कई सुपर हिट बॉलीवुड फ़िल्में बन चुकी है. जिसमें इस प्रोडक्शन की पहली फिल्म अजय देवगन, रवीना टंडन, अमरीश पुरी, परेश रावल जैसे सुपर स्टार के साथ फ़िल्म ”गैर” थी जो कि अपने ज़माने की सुपर डुपर हिट फिल्म रही थी. इसके साथ ही कई और भी हिंदी, मराठी फिल्मों और धारावाहिको का निर्माण करने के बाद मधुरा मूवीज़ ने अब भोजपुरी फिल्मों का रूख़ किया है. मराठी और हिंदी कि इडियट बॉक्स, दोस्तिया, कलशेकर आहतक ( मराठी ) फ़िल्में और धारावाहिक का निर्माण इस प्रोडक्शन हाउस ने किया है.

भोजपुरी फिल्मों का बढ़ता बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और प्रयोगधर्मी सिनेमा का बढ़ता क्रेज ही भोजपुरी से बाहर के निर्माताओं को आकर्षित करने का काम किया है. दिनेश लाल यादव की फिल्मों का क्रेज़ वैसे भी दर्शकों के बीच एक अलग ही सन्देश के साथ बना हुआ है. यही कारण है कि आज के दौर में निर्माता निर्देशक भोजपुरी कलाकारों को अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त रख रहे हैं. एक अच्छी कहानी के साथ अच्छा फिल्मांकन ही किसी सिनेमा का आधार होता है जो की अभी की भोजपुरी सिनेमा में देखने को बखूबी मिल भी रहा है.

मधुरा मूवीज़ की इस भोजपुरी फिल्म के निर्माता हैं हरिष एन सपकाले और ज्योत्स्ना निगम, निर्देशक हैं एम आई राज, लाइन प्रोड्यूसर नीलाभ तिवारी, संगीतकार हैं मधुकर आनंद, गीत पप्पू देवघरीया व् आज़ाद सिंह का है, वहीँ एडीटर हैं पंकज सपकाले,फिल्म का लेखन किया है मनोज हंसराज ने, डायलॉग मनोज पांडेय का है, स्क्रीनप्ले मनोज हंसराज, एम आई राज ने मिलकर लिखा है, फ़िल्म की एक्सक्यूजिटिव प्रोड्यूसर रचना सपकाले, प्रोजेक्ट हेड सन्नी शाह हैं.


(संजय भूषण पटियाला)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts