दिवानगी के सितारों ने मुंबई में किया प्रमोशन
-

Promotion-of-Deewangi
मुंबई के सिनेमाघरों में चल रही भोजपुरी फिल्म ‘दिवानगी हद से’ के प्रमोशन में फिल्म के सितारों राकेश मिश्रा, प्रियंका पांडे और निर्देशक दिनेश यादव तथा निर्माता कांतिलाल पी मारू ने फिल्म के प्रमोशन में पूरा जी जान लगा दिया. ये लोग मुंबई के अंधेरी स्थित नवरंग थियेटर में तथा सुपर सिनेमा में गये और दर्शको का दिल जीत लिया. सिनेमाहाल में राकेश मिश्रा ने प्रियंका पंडित को जमकर नचाया और खुद गाना गाया तथा फिल्म के निर्देशक दिनेश यादव की तारीफ की और कहा कि ‘उन्होने ही मुझे पहला ब्रेक दिया. दिनेश जी मेरे गुरु हैं.’ निर्माता कांतिलाल पी मारु की तारीफ करते हुए राकेश ने उन्हें मिलनसार और बड़े दिलवाला बताया.

प्रियंका ने दर्शकों की फरमाईश पर भोजपुरी में संवाद बोलकर दर्शको को खूब प्रभावित किया. निर्देशक दिनेश यादव ने आग्रह किया कि लोग भोजपुरी फिल्में पुरे परिवार के साथ देखें जिससे कि ज्यादा से ज्यादा भोजपुरी फिल्में बने और इस भाषा को बढ़ावा मिले. कार्यक्रम का संचालन फिल्म के प्रचारक शशिकांत सिंह ने किया.

बिहार में यह फिल्म पहले ही रिलीज हो चुकी है.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts