नये वर्ष में धमाल मचाने को तैयार कुंवर विक्रांत
-

– प्रशांत निशांत

भोजपुरी पर्दे के सितारे कुवंर विक्रांत वर्ष 2012 में धमाल मचाने को तैयार हैं. विक्रांत की इस वर्ष आधा दर्जन से ज्यादा फिल्में प्रदर्शन को तैयार हैं. विक्रांत की इस वर्ष आने वाली फिल्मों में प्रमुख है ‘मेहरारू बिना रतिया कैसे कटी’ ‘बिदेसिया’ ‘अचल रहे सुहाग’ ‘हमार लव स्टोरी’ ‘गुलामी’. इन सभी फिल्मों में विक्रांत अलग-अलग भूमिकाओं में दिखेंगे. पिछले वर्ष बॉक्स ऑफिस पर ‘कर्तव्य’ ‘गुंडईराज’ जैसे हिट फिल्मे देने वाले विक्रांत को इन फिल्मों से काफी उम्मीदे हैं. बिदेसिया में विक्रांत जूबली स्टार निरहुआ के साथ दो दो हाथ करते दिखेंगे. वहीं ‘मेहरारू बिना रतिया कैसे कटी’ में विक्रांत का रोमांटिक किरदार है. अचल रहे सुहाग में एक बार फिर वे एक्शन करते दिखेंगे वहीं हमार लव स्टोरी में रोमांस. गुलाम में विक्रांत रानी चटर्जी के साथ दिखेंगे.

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts