निशा दुबे ने जीता नेपाल के लोगो का दिल
-

ratnakar-nishadubey
भोजपुरी फिल्मो की खूबसूरत अदाकारा निशा दुबे अपनी गायकी और अभिनय से दर्शको का काफी मनोरंजन करती रहती है .हाल ही में नेपाल में ‘भोजपुरी नेपाली स्टार नाईट हंगामा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे कई भोजपुरी फ़िल्मी हस्तियों ने शिरकत की .अभिनेत्री निशा दुबे भी इस कार्यक्रम में शामिल हुई थी और निशा के स्टेज पर आते ही दर्शक काफी उत्तसाहित हो गए और निशा के परफॉरमेंस को दर्शको ने बेहद एन्जॉय भी किया.नेपाल में रह रहे भोजपुरी दर्शको ने निशा दुबे के परफॉरमेंस को बहुत पसंद किया.नेपाल में आयोजित यह कार्यक्रम विकलांग ,और गरीब बच्चो की मदद के लिए आयोजित किया गया था .

निशा दुबे ने हाल ही में फिल्म  'नाचे नागिन गली गली ' की शूटिंग पूरी की है ,जिसमे निशा के साथ प्रियंका पंडित ,रितेश पांडेय बहु मुख्य भूमिको में है .निशा बहुत जल्द फिल्म 'रुद्रा ' की शूटिंग करेगी जिसमे यश कुमार मुख्य भूमिका में है और इस फिल्म का मुहूर्त हाल ही में किया गया है .निशा बहुत जल्द वर्ल्ड वाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ११ एल्बम में नजर आएंगी .वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड के रत्नाकर कुमार ने अपने ११ नए एल्बम के लिए निशा दुबे को अनुबंधित कर लिया है ,ऐसा पहली बार हुआ है की एक साथ ११ एल्बम के लिए किसी एक्टर को अनुबंधित किया गया है .निशा दुबे जल्द ही वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड के एल्बम की शुरुवात करनेवाली है .

(संजय भूषण पटियाला)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts