पवन सिंह ने पूरी की ‘सत्या’ की डबिंग
-


पावर स्टार पवन सिंह ने अपनी बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म ‘सत्या’ की डबिंग मुंबई स्थित स्टुडियो में पूरा कर लिया है. पवन सिंह के हैरतअंगेज कारनामों से सजी श्याम घनश्याम फिल्म इंटरनेशनल प्रा. लि. के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ’सत्या’ का भव्य प्रदर्शन होली के शुभ अवसर पर बड़े पैमाने पर किया जा रहा है. इस फिल्म को बिहार रेनू विजय फिल्म और मुंबई – गुजरात में बालाजी फिल्म्स प्रा.लि. द्वारा रिलीज किया जायेगा. सिनेप्रेमियों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए अलग सिनेमा बनाने वाले फिल्म निर्देशक सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन बनी यह फिल्म दर्शकों का स्वस्थ मनोरंजन करेगी ही साथ ही एक नया कीर्तिमान भी स्थापित करेगी. इस फिल्म में दर्शकों को पवन सिंह का खतरनाक एक्शन अवतार के साथ साथ उनका नया लुक भी देखने को मिलेगा. इस फिल्म में पवन सिंह के साथ आइकॉन क्वीन अक्षरा सिंह हैं. इन दोनों के ऊपर एक से बढ़कर एक गाने और दृश्य को फिल्माया गया है जो कि किसी बॉलीवुड के फिल्मांकन से कम नही. इस फिल्म के जरिये भोजपुरी सिनेमा में पहली बार निर्देशक सुजीत कुमार सिंह दो दिन तक हेलीकॉप्टर से शूटिंग किये हैं. साथ ही दो दक्षिण भारतीय फाईट मास्टर रॉकी राजेश और बाजी राव से एक्शन दृश्यों की शूटिंग करवाये हैं. फिल्म के निर्माता राधेश्याम लुहार, गजानंद चौहान हैं. लेखक वीरू ठाकुर तथा संगीतकार छोटेबाबा हैं. छायांकन देवेन्द्र तिवारी, नृत्य राम देवन, संकलन दीपक जौल का हैं. प्रोडक्शन कन्ट्रोलर अरशद शेख ’पप्पू’ हैं. मुख्य भूमिका में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह, अनु उपाध्याय, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, विपिन सिंह, जय सिंह, लोटा तिवारी, मुकेश तिवारी, राहुल वर्मा, राधेश्याम जीवराजजी लुहार तथा दयाशंकर पाण्डेय आदि हैं.


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts