पारंपरिक गारी, गीत और ढोल नगाड़े के बीच ५१ नवदंपति बंधे परिणय सूत्र में
-

shadi-samaroh
कांतिलाल पी मारू ( गिज्जू भाई) ने पटना में किया सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन.

पटना का श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल पिछले शनिवार को गवाह बना एक एतिहासिक क्षण का जब यहां ५१ जोड़ियों का सामूहिक विवाह कराया गया.

इस मौके पर मंगलगीत गाये गये. गाजे बाजे और पटाखों के बीच सभी ५१ दुल्हे अपनी दुलहिनिया को लेने सजधज कर आये तो द्वार पूजा हुआ और दुल्हन पक्ष ने पारंपरिक गारी और गीत गाये. शहनाईयां बजी और पारंगत पंडितों द्वारा शादी कराया गया.

इस निशुल्क सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन जाने माने बर्तन व्यापारी और क्लासिक स्टील कंपनी के मालिक तथा फिल्म निर्माता कांतिलाल पी मारु (गिज्जू भाई ) ने किया था. इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री राम कृपाल यादव, जाने माने विधायक और फिल्म वितरक डाक्टर सुनील कुमार, व्यापारी उदय कुमार गुप्ता, राजेश कुमार, गोपाल कुमार , अतुल प्रसाद और प्रदीप कुमार भी मौजूद थे. केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव और डाक्टर सुनील कुमार इस सामूहिक विवाह समारोह के लिये बनी कमेटी के अधिकारी भी हैं.

इस अवसर पर सिंदुरदान, फेरा के साथ साथ जयमाल का कार्यक्रम भी हुआ. पूरी तरह साज सज्जा और भव्य स्टेज पर सभी वरवधु के लिये बैठने के लिये विशेष व्यवस्था थी. और बारी जब बिदाई की आयी तो वधुपक्ष के साथ साथ खुद आयोजक कांतिलाल पी मारू, डाक्टर सुनील और वहां मौजूद सभी लोगो की आंखे भीग उठीं.

सभी ने इस आयोजन की तारीफ की. इस दौरान वर वधु को नयी गृहस्थी जमाने के लिये जरुरी बर्तन और अन्य सामानों के साथ साथ गहने और कपड़े भी प्रदान किये गये. वर और वधु पक्ष के सभी लोग कांतिलाल पी मारू ( गिज्जू भाई) को दिल से आशीर्वाद दे रहे थे. खुद गिज्जू भाई कहते हैं मुझे लगता है ये मेरी बेटियां थीं.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts