राहुल सिंह की भोजपुरी सिनेजगत में धमाकेदार एंट्री ’प्लेटफा र्म नं. 2’
-

ब्लू व्रज फिल्म्स के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ’प्लेटफा र्म नं. 2’ के जरिये भोजपुरी सिने जगत में नवोदित हीरो राहुल सिंह धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं। इस फिल्म में इनका अभिनय व एक्शन बहुत ही रोमांचक है। इनकी नायिका हैं नवोदित रेशमा शेख, वे भी अपना फ़िल्मी करियर की शुरुआत इसी फिल्म से कर रही हैं। भोजपुरी सिनेमा के रुपहले परदे पर इनकी रोमांटिक जोड़ी सिनेप्रेमियों को बहुत पसंद आने वाली है। उनका मंत्रमुग्ध कर देने वाला नृत्य एवं अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आयेगा।
विदित हो कि अभी हाल ही में फिल्म ’प्लेटफा र्म नं. 2’ का फर्स्ट लुक मुंबई के एक स्टूडियो में धूमधाम से किया गया है। भोजपुरी सिने जगत में बेहतरीन फिल्म का निर्माण की श्रृंखला में फिल्म का निर्माण कार्य बहुत उम्दा पैमाने पर किया जा रहा है। फिल्म की पूरी शूटिंग झा रखण्ड के खूबसूरत शहर राँची के रमणीय स्थलों पर की गई है। बड़े पैमाने पर उम्दा तकनिकी के साथ निर्मित फिल्म ’प्लेटफा र्म नं. 2’ पूरी तरह से मनोरंजनपूर्ण है। फिल्म की निर्मात्री रेशमा शेख हैं। फिल्म का कुशल निर्देशन किया है निर्देशक रॉबिन्स कुमार सिन्हा। सहनिर्मात्री नजमा शेख, व सहनिर्माता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह हैं। फिल्म के कथा, पटकथा व संवाद राहुल सिंह ने लिखा है। गीतकार राहुल सिंह व भरत सम्राट के लिखे गानों को संगीत से सजाया है संगीतकार महेश दास व सावन कुमार हैं। फिल्म के सभी गीत बहुत ही कर्णप्रिय बनाये हैं, जो संगीतप्रेमियों को खूब पसंद आने वाला है। फिल्म का छायांकन अधिर राज, नृत्य निर्देशन राजू, मारधाड़ धर्मेश, संकलन शंकर रेगर का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। मुख्य कलाकार नवोदित राहुल सिंह और रेशमा शेख के साथ के के गोस्वामी, राजेश अभागा, महेश अमन, मुन्ना बिहारी, बिरेन्द्र, नागेन्द्र, अखिलेश चौरसिया आदि हैं तथा इस फिल्म में आईटम क्वीन सीमा सिंह अपनी नृत्य कला का जलवा बिखेरते हुए नजर आयेंगी।


(रामचन्द्र यादव-सर्वेश कश्यप की रिपोर्ट)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts