रेणु विजय फिल्म्स को मिला बेस्ट डिस्ट्रीब्यूटर का अवार्ड
-

भोजपुरी फिल्म जगत की सबसे बड़ी फिल्म वितरण कंपनी रेणु विजय फिल्म्स को सबरंग अवार्ड 2017 में बेस्ट फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर का अवार्ड मिला है। मुम्बई में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में निशांत उज्जवल को यह अवार्ड प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि रेणु विजय फिल्म्स ने पिछले 3 साल में लगभग 50 बड़ी भोजपुरी फिल्म का वितरण किया है जिसमे निरहुआ हिंदुस्तानी, निरहुआ रिक्शावाला 2, सत्या, भोजपुरिया राजा, धड़कन, प्रतिज्ञा 2, सरकार राज, राम लखन, प्यार झुकता नही, संसार, मोकामा 0 किलोमीटर, खिलाड़ी, संसार, दूल्हे राजा जैसी हिट व चर्चित फिल्मे शामिल है। यही नही अक्षय कुमार की गब्बर इज बैक, आर राजकुमार और अब्बास मस्तान की मशीन आदि शामिल है ।


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts