विनय आनंद बने ‘सुपारी किलर’
-

– शशिकांत सिंह, रंजन सिन्हा

भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार विनय आनंद अब सुपारी किलर की भूमिका में नज़र आयेंगे. जी हां विनय आनंद अपनी आनेवाली भोजपुरी फिल्म ‘पागल प्रेमी’ में सुपारी किलर की भूमिका में नजर आयेंगे. इस फिल्म के निर्माता हैं नवीन कुमार सिंह जबकि निर्देशक हैं अजय कुमार गुप्ता, जिनकी फिल्म ‘यादव पान भंडार’ ने प्रदर्शन से पूर्व ही अजय को टॉप निर्देशकों में पहुंचा दिया. हैरत अंगेज एक्शन से भरी इस फिल्म ‘पागल प्रेमी’ के लिए विनय आनन्द ने एक नया लुक भी रखा है. पैसे लेकर किसी की भी हत्या करनेवाले इस ‘सुपारी किलर’ से खुद पुलिस भी खौफ खाती है.

सविता श्री प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म ‘पागल प्रेमी’ में भोजपुरी सुपर स्टार विनय आनन्द संगीता तिवारी, अजीत आनन्द, श्री कनकनी, अनूप अरोरा, जय प्रकाश सिंह, राजेश अवस्थी, सुनीता सिंह, परितोष त्रिपाठी, सुमन कुमारी, अमित सिंह, पुष्पांजलि, बोल गोविंद बनजारा तथा नम्बर वन खलनायक संजय पाण्डेय अपना जलवा दिखाते नजर आयेंगे. ‘पागल प्रेमी’ की कहानी खुद अजय कुमार ने लिखी है. गीतकार हैं राजेश मिश्रा, फनीन्द्र राव और कृष्णा बेदर्दी जबकि संगीत दिया है राजेश गुप्ता ने. इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन भी है फिल्म के एक्शन डायरेक्टर हैं दिलीप यादव. फिल्म के डांस डायरेक्टर हैं एन्थोनी और ज्योति आनन्द

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts