फ़िल्म “हम है हिन्दुस्तानी” 4 अगस्त को रिलीज़ होगी
-


खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी अभिनीत भोजपुरी फ़िल्म “हम है हिन्दुस्तानी” बनकर तैयार है और 4 अगस्त को रिलीज़ होगी. फिल्म का सेंसर हो चुका है.
निर्देशक देव पांडेय ने बताया की एम.के.डी. मोशन फिल्म्स के बैनर तले बनी इस भोजपुरी फ़िल्म “हम है हिन्दुस्तानी” के गाने एक से बढ़ कर एक है जो सभी को पसंद आएगी. फिल्म में खेसारी और काजल का रोमांस दर्शको को खूब रोमांचित करेगा. फिल्म की पूरी शूटिंग लखनऊ में की गई है. इस फिल्म का संगीत एंटरटेन म्यूजिक ने रिलीज़ किया है.
फ़िल्म के निर्माता पल्लव व रोहन, निर्देशक देव पांडेय, लेखक मनोज के. कुशवाहा, डांस पप्पू खन्ना और रिक्की गुप्ता, छायांकन राकेश रोशन सिंह प्रिंस, संगीत अविनाश झा घुंघरू, गीतकार प्यारे लाल यादव , आज़ाद सिंह, और पवन पांडेय, फाइट रियाज़ सुल्तान.
इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं ख़ेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, अवधेश मिश्रा, तृषा खान, संजय पांडे, अयाज़ खान, बृजेश त्रिपाठी, ऋतु पांडेय, संभावना सेठ, देव सिंह, रीना रानी, राधे मिश्रा, पप्पू यादव, अनूप अरोरा, मनीष चतुर्वेदी आदि.


(हंगामा मीडिया)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts