अरविन्द अकेला कल्लू की ’इंडिया वर्सेस पाकिस्तान’ शहीदों को समर्पित
-

arvindakelakallu-indiavspakistan
भोजपुरी सिनेमा के सुनहरे दौर में उम्दा भोजपुरी फिल्मों का निर्माण वाली श्रेणी में इंडिया ई कॉमर्स के बैनर तले बन रही देश-भक्ति से ओत-प्रोत भोजपुरी फिल्म ’इंडिया वर्सेस पाकिस्तान’ खास स्थान रखने वाली है. इस फिल्म में युवा दिलों की धड़कन अरविन्द अकेला कल्लू एक ऐसे किरदार को जीवंत कर रहे हैं जो अपने घर और देश की रक्षा हेतु अपनी हर खुशी न्यौछावर कर देता है.
जी हाँ, इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग बहुत बड़े पैमाने पर गुजरात के संजान स्थित वृन्दावन स्टूडियो में की जा रही है. इसमें अरविन्द अकेला कल्लू के साथ सिने तारिका प्रियंका पंडित की खूबसूरत जोड़ी एक बार फिर आने वाली है. इसके पहले यह जोड़ी भोजपुरी फिल्म ’दीवानगी हद से’ में एक साथ सिनेप्रेमियों का मनोरंजन कर चुकी है. इस फिल्म में कल्लू सीमा प्रहरी के रूप में हैरतअंगेज कारनामो के साथ शूटिंग कर रहे हैं. अरविन्द अकेला कल्लू कहते हैं कि ’मेरे अब तक के फिल्मी सफर में यह फिल्म और मेरा किरदार बहुत ही चुनौतीपूर्ण है, जो कॉलेज से लेकर देश के बॉर्डर तक भारत देश के आत्म सम्मान के प्रति कड़े संघर्ष से जूझता है. इस फिल्म में मेरे किरदार में कई शेड्स भी हैं. हमारी यह फिल्म और मेरा किरदार हमारे देश की शहीदों को समर्पित है।’
फिल्म के लेखक-निर्देशक फिरोज ए आर खान हैं तथा निर्माता अनिल काबरा एवं प्रदीप सिंह हैं. पिछले दिनों अरविन्द अकेला कल्लू ने फिल्म ’इंडिया वर्सेस पाकिस्तान’ के लिए अपनी सुमधुर आवाज में गीत रिकॉर्ड कराये हैं. जिन्हें संगीतकार मधुकर आनंद के संगीत निर्देशन में स्वरबद्ध किया गया है. फिल्म के सभी गीत बहुत ही कर्णप्रिय हैं, जो संगीतप्रेमियों को खूब पसंद आने वाला है.


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts