प्रियंका पंडित ने पूरी की ‘नाचे नागिन गली गली ‘ की शूटिंग
-

priyankapandit-2
भोजपुरी फिल्मो की हॉट अदाकारा प्रियंका पंडित ने अपनी फिल्म ‘नाचे नागिन गली गली ‘ की शूटिंग पूरी कर ली है .इस फिल्म की शूटिंग रांची में की जा रही थी .दर्शको की चहेती प्रियंका ने अपनी कई फिल्मो में कई अलग अलग तरह की भूमिका निभाई है लेकिन इस फिल्म में दर्शक प्रियंका को नागिन अवतार में देखेंगे .आदिशक्ति एंटरटेनमेंट और साईदीप फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में प्रियंका के साथ रितेश पांडेय ,निशा दुबे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएँगे .प्रियंका और रितेश की जोड़ी इस फिल्म में एक साथ नजर आएगी .इस फिल्म से पहले प्रियंका और रितेश की जोड़ी फिल्म ‘तोहरे में बसेला प्राण ‘ में एक साथ काम कर चुकी है .

प्रियंका की फिल्म 'तोहरे में बसेला प्राण ' का फर्स्ट लुक रेलएसए किया गया है जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे है .प्रियंका की बहुत जल्द फिल्म 'दहशत ' प्रदर्शित होने वाली है जिसमे प्रियंका का एक दमदार किरदार दर्शको को देखने मिलेगा .प्रियंका जल्द ही अपनी फिल्म 'किश्मतवाला ' की शूटिंग शुरू करनेवाली है जिसमे उनके अपोजिट अभिनेता निसार खान है .

(संजय भूषण पटियाला)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts