अरविन्द अकेला कल्लू की फिल्म दिलदार सजना का संगीतमय मुहूर्त सम्पन्न
-

Kallu-DildarSajna
सोम इंटरटेनमेंट प्रस्तुत निर्माणाधीन भोजपुरी फिल्म दिलदार सजना का संगीतमय मुहूर्त मुंबई के गोरेगाँव स्थिति एम जी रिकॉर्डिंग स्टूडियो में युवा दिलों की धड़कन और लोकप्रिय गायक व नायक अरविन्द अकेला कल्लू की सुमधुर आवाज में रिकॉर्ड करके किया गया. निर्माता मुकेश जैन, ओम सिंह, संतोष पाण्डेय की इस फिल्म का निर्देशन राधेन्द्र यादव कर रहे हैं. लेखक अनिल विश्वकर्मा ने बहुत ही उम्दा कहानी लिखा है. गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, कृष्णा बेदर्दी, आर आर पंकज, आजाद सिंह, सुरेश साहनी के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार छोटे बाबा ने. कार्यकारी निर्माता गुलाब शेख है. छायांकन प्रमोद पाण्डेय, नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ दिलीप यादव का है. युवा दिलों की धड़कन अरविन्द अकेला कल्लू और निशा दूबे रोमांटिक जोड़ी में अपने चाहने वालों खूब मनोरंजन करने वाले हैं साथ ही इस दोनों फनकार के मधुर आवाज में कई कर्णप्रिय गीत भी सुनने को मिलेगा. मुख्य भूमिका में अरविन्द अकेला कल्लू, निशा दूबे, दीपक भाटिया, दिनेश राय, मेहनाज श्रॉफ, दीपू मिश्रा, द्वारिका पाण्डेय, पूनम वर्मा, रामचन्द्र शाह, कौशल शर्मा तथा गिरीश शर्मा है.


(रामचंद्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts