गुंजन पन्त ने माता के गीत के साथ शुरू की नहले पे दहला की शूटिंग
-

GunjanPant
चंचल, मोहक मुस्कान की धनी भोजपुरी क्वीन गुंजन पन्त ने भोजपुरी फ़िल्म ‘नहले पे दहला’ की शूटिंग माता रानी के भक्तिमय गीत के साथ शुरू कर दी है. लखनऊ स्थित माता जी के भव्य मंदिर पर पहले दिन की शूटिंग माता रानी के भक्तिमय गीत का फिल्मांकन गुंजन पन्त पर करके शुरू की गई.

फ़िल्म के निर्माता धीरेन्द्र चौबे हैं तथा निर्देशन अरविन्द चौबे कर रहे हैं. इस फ़िल्म में गुंजन पन्त एक अलग किरदार में नज़र आने वाली हैं. इनका यह लुक सिनेप्रेमियों को खूब पसंद आने वाला है.

चंचल मन मोहिनी गुंजन पन्त का अभिनय और नृत्य का सिनेप्रेमियों पर जादू सा असर कर जाता है. सिनेमा के रुपहले परदे पर इनकी एक झलक मात्र से ही दर्शक बरबस ही मंत्रमुग्ध हो जाते हैं. इनके सहज अभिनय और मन मोहक नृत्य के दीवानों की लम्बी कतार इन्हें और भी ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है. गुंजन पन्त अपने चाहने वालों को ध्यान रखकर हमेशा वही किरदार का चयन करती हैं जो इनके मन को अच्छा लगता है और इनके प्रशंसकों को बेहद पसंद हैं. जिस रूप में इनके सिनेप्रेमी देखना चाहते हैं उसी अवतार में रुपहले परदे पर ये अवतरित होती हैं.

गौरतलब है कि अभी हाल ही में गुंजन पन्त की भोजपुरी फ़िल्म हमसे बढ़कर कौन बिहार में रिलीज की गई है. फ़िल्म में खतरनाक स्टंट करती हुई गुंजन पन्त को दर्शक का खूब पसंद कर रहे हैं.


(रामचंद्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts