निशा दूबे बनी झारखंड में शूटिंग होने वाली कई फिल्मों का हिस्सा
-

nishadubey4
भोजपुरी की लोकप्रिय गायिका और नायिका निशा दूबे अपनी लाजवाब अदाकारी की बदौलत झारखंड की मनोरम वादियों में शूटिंग होने वाली कई भोजपुरी फिल्मों का हिस्सा बन गयी हैं।
जब से झारखण्ड सरकार ने कला, संस्कृति व पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए फिल्मों को सब्सिडी देने का एलान किया है तब से अधिकतर भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग झारखण्ड में करने की मुहिम तेज हो गई है। इसी कड़ी में युवा दिल अजीज गायिका व सिनेतारिका निशा दूबे ने नाचे नागिन गली गली की शूटिंग पूरी की हैं।
निर्माता राजकुमार आर.पांडेय और दुर्गाप्रसाद मजूमदार द्वारा निर्माण की जा रही इस फिल्म के निर्देशक मनोज नारायण हैं। जिसमें इनके साथ गायक से नायक बने रितेश पाण्डेय और प्रियंका पंडित हैं। इसके अलावा मौजूदा समय में निशा दूबे ने कई भोजपुरी फिल्में साईन की हैं, जिनकी शूटिंग एक के बाद एक झारखण्ड में होना सुनिश्चित किया गया है। आज के समय में निशा दूबे के पास फिल्मों की लाईन लगी हुई है।


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts