रेटिंग सिस्टम में भोजपुरी सिनेमा की बादशाहत
-

manish-singhal-owner-of-bhojpuri-cinema-tv-channel
जहां पहले सिर्फ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जैसे शब्द सुनने को मिलते थे,वहीं आजकल टीआरपी की जंग भी बड़ा कॉमन का शब्द हो गया है। तमाम ऐसे मुख्य चैनल्स हैं जिनके बीच टीआरपी की जंग लगातार चलती ही रहती है लेकिन छठ के अवसर पर इस रेटिंग सिस्टम में टीवी चैनल “भोजपुरी सिनेमा” की बादशाहत कायम रही। छठ एक ऐसा महापर्व है जिससे श्रद्धालुओं का आत्मीय जुड़ाव है और ये जुड़ाव चैनल के टी आर पी को सबसे टॉप पर ले जाने में काफी सहायक साबित हुई। इस सप्ताह भोजपुरी सिनेमा बिहार झारखण्ड में न केवल क्षेत्रीय चैनल बल्कि स्टार प्लस और जी जैसे बड़े चैनल को भी पछाड़ते हुए सबसे टॉप पर रही।

दुनिया भर के 25 करोड़ भोजपुरी दर्शकों के बीच ”भोजपुरी सिनेमा ” एक मात्र ऐसी चैनल है जो प्रत्येक सप्ताह 42 नए फिल्मो का प्रसारण करती है। ऐसा अनुमान है की 350 से भी अधिक फिल्मो के संग्रहण के साथ ”भोजपुरी सिनेमा” दुनिया की सबसे बड़ी भोजपुरी फिल्म पुस्तकालय है।

दर्शकों को और आकर्षित करने के प्रयास में,भोजपुरी फिल्मो के सार्वजनिक प्रसारक ”भोजपुरी सिनेमा”,चैनल को आसानी से देश भर के दर्शकों के लिए उपलब्ध बना रही है। भोजपुरी सिनेमा अब देश के सुदूर क्षेत्रों में अपनी पैठ ज़माने के लिए अब अब टाटा स्काई (चैनल नं 1115) और डेन नेटवर्क (चैनल नं 827) पर उपलव्ध है। इस कदम से ”भोजपुरी सिनेमा ” देश के गैर भोजपुरी भाषी क्षेत्रों के दर्शकों के लिए भी उपलब्ध होगा। भोजपुरी दर्शकों हेतु संपूर्ण मनोरंजन’ के वादे के साथ लोगों को यह चैनल अपने पुराने छब-ढब में ही दिखेगा।


(सनेश कश्यप)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts