पवन सिंह ‘सत्या’ की शूटिंग में व्यस्त
-

pawansingh-gadar
भोजपुरी गायिकी के सिरमौर्य व यंग्रीयंग मैन पवन सिंह आजकल लगातार भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। इन दिनों वे श्याम घनश्याम फिल्म इंटरनेशनल प्रा. लि. के बैनर तले निर्मित हो रही भोजपुरी फिल्म सत्या शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म दर्शकों का स्वस्थ मनोरंजन कर, एक नया कीर्तिमान स्थापित करने वाली है। इस फिल्म में पवन सिंह का किरदार अब तक के उनके निभाए हुए सभी किरदारों से बिलकुल अलग होगा। जाने माने फिल्म निर्देशक सुजीत कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में गुजरात के भुज में फिल्म सत्या की शूटिंग जोर शोर से की जा रही है। इस फिल्म में इनकी नायिका अक्षरा सिंह हैं। फिल्म में अक्षरा के साथ इनका हाॅट रोमांस दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगा। फिल्म के निर्माता राधेश्याम लुहार, गजानंद चौहान हैं। फिल्म के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं। लेखक वीरू ठाकुर तथा संगीतकार छोटेबाबा हैं। छायांकन देवेन्द्र तिवारी, नृत्य राम देवन, मारधाड़ बाजीराव, संकलन दीपक जौल का हैं। मुख्य भूमिका में सुपर स्टार पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह, अनु उपाध्याय, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, जय सिंह, लोटा तिवारी, मुकेश तिवारी तथा दयाशंकर पाण्डेय आदि हैं।
उल्लेखनीय है कि भोजपुरी माटी का नायाब हीरा व गायिकी के सिरमौर्य पावर स्टार पवन सिंह को भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2016 में बेस्ट मेल सिंगर का अवार्ड मिला है।


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts