लकी चार्म पाखी हेगड़े के मैनेजर रवि प्रभाकर ’कन्हैया’ बने फिल्म निर्माता
-

raviprabhakarkanhaiya
भोजपुरी सिनेजगत की लकी चार्म सिनेतारिका पाखी हेगड़े के मैनेजर रवि प्रभाकर ’’कन्हैया’’ पिछले 10 साल से भोजपुरी सिने इंडस्ट्री में कार्यकारी निर्माता के रूप में सक्रीय हैं। इन्होंने पिछले कई सालों में कई सुपर हिट फिल्म का निर्माण करवाया है। अपने गॉड फादर का दर्जा द्रोणाचार्य के उपनाम से प्रसिद्ध अभिनेता सुरेन्द्र पाल को मानते हैं। उनके ही बताये हुए सीख का अनुसरण करते हुये सफलता का यह मुकाम इन्होंने हासिल किया है। इसके अलावा कन्हैया बॉलीवुड सिनेतारिका तनुश्री दत्ता के पर्सनल सेक्रेटरी रह चुके हैं। काफी दिन उनके साथ कार्यरत रहने के बाद घर लौटे और कुछ दिन तक के लिए ब्रेक लेने के बाद कई हिट फिल्म में बतौर कार्यकारी निर्माता कार्य करने के करने के उपरान्त विगत 2 वर्ष से भोजपुरी सिनेमा की लकी चार्म कही जाने वाली सिनेतारिका पाखी हेगड़े के मैनेजर हैं।और साथ ही अब भोजपुरी फिल्म का निर्माण भी करते रहेंगे।
इसी कड़ी में कन्हैया लेकर आ रहे हैं महिला प्रधान भोजपुरी फिल्म ’जीना सिर्फ तेरे लिए’। इस फिल्म की आरंभिक प्रक्रिया जोर शोर से की जा रही है। यह महिला प्रधान फिल्म दिल्ली की निर्भया दामिनी को समर्पित की जा रही है। फिल्म सभी कलाकारों एवं पूरी टीम को घोषणा अतिशीघ्र ही कर दी जायेगी।
गौरतलब है कि बिहार के सीतामढ़ी, माता महारानी मंदिर के नजदीक, कोट बाजार, वार्ड नं 14 के मूल निवासी रवि प्रभाकर ष्कन्हैयाष् भोजपुरी भाषा बहुत गहरा प्रेम करते हैं। इसीलिए बॉलीवुड से करियर शुरू करने बावजूद भी भोजपुरी सिने जगत में ही लगातार सक्रीय हैं। मौजूदा समय में ये भोजपुरी सिनेमा की लकी चार्म पाखी हेगड़े के सेक्रेटरी हैं। उनका सारा कार्य ये ही देख रहे हैं। शीघ्र ही सिनेप्रेमी इनकी होम प्रोडक्शन भोजपुरी सिनेमा के रुपहले परदे पर देख पायेंगे।


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts