रंग के आकर्षक लुक में पलक
-

actress-palaktiwari
सिनेमा के रुपहले परदे पर हर कोई अपनी पहचान बनाने हेतु संघर्षरत है और अपनी पहचान बनाने में सफल हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक नया नाम जुड़ गया है पलक तिवारी का। चर्चित भोजपुरी फिल्म ‘फूल और कांटे’ से दर्शकों के बीच अपनी पहचान स्थापित कर चुकी अभिनेत्री पलक तिवारी डीजे मूवी इंटरटेंमेंट के बैनर से बन रही भोजपुरी फिल्म ‘रंग’ में एक अलग अंदाज में नजर आयेंगी। इस फिल्म में इनका लुक काफी आकर्षक है। सिनेप्रेमियों को इनका रोमांस काफी मनोरंजित करेगा। इस फिल्म के निर्माता दीपक जैन तथा निर्देशक बाली हैं। बाली इस फिल्म के नृत्य निर्देशक भी हैं। फिल्म के लेखक सुरेन्द्र मिश्रा, संगीतकार मधुकर आनंद हैं। छायांकन जगविंदर सिंह, मारधाड़ हीरा यादव का है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में पलक तिवारी के साथ अरविन्द अकेला ‘कल्लू’, रितिका, संजय पाण्डेय, उमेश सिंह, संजय वर्मा, गोपाल राय, जमील खान, गौरी शंकर, सोनिया मिश्रा, प्रिया पाण्डेय, पूनम गुप्ता, श्रद्धा नवल व डांसिंग स्टार सीमा सिंह की मौजूदगी है।


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts