रितेश पाण्डेय नाचे नागिन गली गली में व्यस्त
-

riteshpandey
भोजपुरी के लोकप्रिय गायक व नायक रितेश पाण्डेय आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। लोकप्रिय गीत ‘जा ए चंदा’ से चर्चा में आये रितेश पाण्डेय ‘बलमा बिहारवाला 2’ और ‘ट्रक ड्राईवर 2’ जैसी हिट फिल्मों के जरिये सिनेप्रेमियों का मनोरंजन कर चुके हैं। फिलहाल ये बहुचर्चित फिल्म ‘ नाचे नागिन गली गली’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों झारखंड के मनोरम वादियों की जा रही है। फिल्म में इनकी नायिका हाॅट गर्ल प्रियंका पंडित हैं। ‘नाचे नागिन गली गली’ में इन दोनों का रोमांस दर्शकों को काफी पसंद आयेगा। इस फिल्म में रितेश पाण्डेय एक अलग किरदार में नजर आने वाले है। इनका किरदार काफी आकर्षक है। साईदीप फिल्म्स और आदिशक्ति एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित की जा रही इस फिल्म की शूटिंग झारखण्ड में शुरू की गई है। फिल्म के निर्माता राजकुमार आर पाण्डेय है। इस फिल्म में रितेश पाण्डेय के साथ अर्जुन सिंह, प्रियंका पंडित , निशा दुबे और ब्रजेश त्रिपाठी भी अहम् भूमिका है। इस फिल्म के निर्देशन मनोज नारायण कर रहे है। यह फिल्म बाकी कि नाग-नागिन विषयक फिल्मों से काफी हट कर होगी।
विदित हो कि रितेश पाण्डेय ने हाल ही में भोजपुरी फिल्म ‘ए हमार जान तोहरे में बसेला प्राण’ की शूटिंग पूरी किये हैं। इस फिल्म की शूटिंग बिहार में की गई है। ‘ए हमार जान तोहरे में बसेला प्राण’ में भी रितेश पाण्डेय की नायिका प्रियंका पंडित ही हैं।


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts