आदित्य मोहन को दिया गया नवोदित नायक अवार्ड

AdityaMohan-KunalSingh
आकर्षक व्यक्तित्व के धनी, बहुमुखी प्रतिभावान, माडलिंग और थियेटर के क्षेत्र से भोजपुरी सिनेजगत में पदार्पण करने वाले युवाओं के चहेते मिस्टर बिहार आदित्य मोहन को नवोदित नायक का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया. इस अवार्ड की ट्राफी आदित्य मोहन को भोजपुरी सिनेमा के महानायक कुणाल सिंह के हाथों दिया गया.

पिछले दिनों मुंबई की सामाजिक सांस्कृतिक संस्था ‘अभियान’ के सहयोग से भोजपुरी पंचायत पत्रिका का तृतीय वार्षिक समारोह सबरंग-2015 आयोजित किया गया था. जिसमें आदित्य मोहन को यह सम्मान दिया गया था.

शाजहान शेख द्वारा निर्मित की गई फिल्म विजयपथ से सिनेप्रेमियों के बीच यंग्री यंगमैन की जबरदस्त पहचान बनाने में आदित्य मोहन कामयाब रहे हैं और साथ ही साथ युवा पीढ़ी के चहेते बन गए हैं. इस फिल्म में बतौर नायक इनका चयन विजय वर्मा ने किया था. आदित्य मोहन ने इस पुरस्कार के लिए निर्मात्री शाजहान शेख और फिल्म के निर्देशक संजीव बोहरपी को तहेदिल से धन्यवाद दिया है.


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।