मॉरीशस में अंतराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड 6 जून को
-

BhojpuriFilmAwards-Mauritius-2015
भोजपुरी फिल्म उद्योग का पहला अंतराष्ट्रीय अवार्ड ‘बीआईएफए’ 6 जून को मॉरीशस में आयोजित किया जा रहा है. मॉरीशस के पोर्टलूइस के स्वामी विवेकानंद हॉल में 2014 के भोजपुरी सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ का सम्मान किया जाएगा. इस समारोह का आयोजन यशी फिल्मस् प्रा०लि० व एमजीटी वर्ल्डवाईड वन लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है.

इस समारोह में भोजपुरी जगत कि सितारे कुणाल सिंह, मनोज तिवारी ‘मृदुल’, रवि किशन, दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’, पवन सिंह, खेसारीलाल यादव, प्रवेशलाल यादव, अभिनेत्री रानी चटर्जी, आम्रपाली, मधुशर्मा, शुभी शर्मा, स्मृति सिन्हा, अक्षरा सिंह, सारा शर्मा, उर्वर्शी चौधरी, लोक गायिका कल्पना, देवी के साथ भाजपा सांसद संजय जयसवाल, इम्पा अध्यक्ष टी०पी० अग्रवाल, निर्माता अभय सिन्हा, सुजीत तिवारी, राहुल कपुर, शंकर रोहड़ा, निदेशक राज सिप्पी, असलम शेख, अजय श्रीवास्तव, अभिनेता ब्रजेश त्रिपाठी, प्रकाश जैस, प्रचारक निशांत उज्जवल (प्रशांत निशांत) विशेष रूप से भाग लेंगे.

इस समारोह में वर्ष 2014 के फिल्मों में से सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ निदेशक, सर्वश्रेष्ठ नायिका सहित कई श्रेणी व विधा के सर्वश्रेष्ठ का सम्मान किया जाएगा. इस समारोह में मॉरीशस के प्रधानमंत्री भी शिरकत करेंगे. यशी फिल्म्स के अभय सिन्हा के अनुसार ये भोजपुरी फिल्मों के लिए काफी सम्मान की बात है. इस आयोजन की पूरी तैयारी कर ली गई है. बहरहाल इस समारोह के आयोजन से भोजपुरी उद्योग में हर्ष का माहौल है.


(प्रशांत निशांत)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts