मोस्ट पॉपुलर पर्सनालिटी मधुवेन्द्र राय
-

मधुर व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी, सरल स्वाभाव के स्वामी व भोजपुरी सिनेमा के युवा फिल्म निर्माता ’मधुवेन्द्र राय’ को कुलदीप श्रीवास्तव द्वारा आयोजित ’सबरंग भोजपुरी फिल्म अवार्ड’ समारोह में ’मोस्ट पॉपुलर पर्सनालिटी अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड उन्हें उम्दा भोजपुरी फिल्म निर्माण, भोजपुरी संगीत व भोजपुरी के प्रति समर्पण भाव के लिए दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि जीविका फिल्म्स के ओनर मधुवेन्द्र राय का नाम आते ही चेहरे पर ओज, मधुर मुस्कान से परिपूर्ण व्यक्तित्व प्रतिबिंबित हो जाता है। उन्होंने जहां सलीके से फिल्म निर्माण किया है, वहीं देश-विदेश में पॉपुलर सितारों के साथ भोजपुरी स्टार नाईट का आयोजन कर भोजपुरी को बढ़ावा दे रहे हैं। उनके इसी योगदान को देखते हुए उन्हें यह अवार्ड दिया गया है। पिछले साल दिल्ली में पूर्वांचल एकता मंच द्वारा आयोजित विश्व भोजपुरी सम्मलेन में ‘पूर्वांचल श्री अवार्ड’ से उन्हें सम्मान किया गया था। इसके अलावा मॉरीशस, दुबई और लंदन में उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts