साउथ के सिने स्टार सुनील झा ‘भौजी आई हमार अंगना’ में
-

BhaujiAaiHamarAngana-poster
दक्षिण भारतीय फिल्मों के स्टार खल अभिनेता सुनील झा जे॰ एस॰ क्रिएशन के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘भौजी आई हमार अंगना’ में अपने दमदार अभिनय प्रतिभा से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं.

दक्षिण भारतीय सिनेप्रमियों के दिल में अपने अभिनय से लोकप्रिय हुए सुनील झा मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले हैं. सुनील बताते हैं कि इस फिल्म में भी उनका किरदार बहुत ही दमदार है. सुनील के मुताबिक काफी दिनों के बाद भोजपुरी सिनेमा के चाहने वालों को एक साफ सुथरी फिल्म देखने को मिलेगी जिसमें देवर-भौजाई के पवित्र रिश्ते के बंधन को बहुत हीं करीबी और बारीकी से परदे पर तराशा गया है.

भोजपुरिया दर्शकों को यह फिल्म एक बार फिर ‘नदिया के पार’ की याद दिलाते हुए उनका भरपुर मनोरंजन करेगी. मुख्य रूप से आज के समय भोजपुरी सिनेमा में देवर-भाभी के पवित्र रिश्ते को अजीबो-गरीब ढंग से पेश किया जाता है जो देखने में काफी अभद्र लगता है. लेकिन यह फिल्म आज के दौर के बाकी के भोजपुरी फिल्मों से बिल्कुल हट के है. शुक्रवार को इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया है.

इस फिल्म के निर्देशक रवि एच॰ कश्यप, निर्माता दीपक झा, सह निर्माता सत्येन्द्र कुमार सिंह, और मारधाड़ मास्टर हीरा यादव का हैं.

फिल्म के मुख्य कलाकारों में विक्रांत सिंह, रवि त्रिपाठी, अंजना सिंह, कोमल ढिल्लो, सुनील झा, ललित झा, पुष्पा वर्मा, के॰ के॰ वैष्णवी सहित कई नामचीन कलाकार हैं.


(संकेत जे॰ सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts