27 मार्च से बिहार में रिलीज हो गई ‘हमसे बढ़कर कौन’
-

AmrishSingh
हंस फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी राईजिंग स्टार अमरीश सिंह अभिनीत मल्टी मल्टी स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘हमसे बढ़कर कौन’ का प्रदर्शन बिहार में 27 मार्च से किया जा रहा है. फिल्म के प्रमोशन में पूरी टीम अपने प्रशंसकों के बीच बिहार में है.

इस फिल्म में अमरीश सिंह पहली बार टॉप की कई बड़ी फिल्म अभिनेत्रियों सहित एक साथ रूपहले परदे पर एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज तथा रोमांचकारी कारनामे करते हुए नज़र आये हैं. फिल्म के टाईटल के मुताबिक ही इस फिल्म के सभी चोटी के कलाकारों का किरदार तथा गेटअप अलग हटकर है. फिल्म को आकर्षक एवं दर्शनीय बनाने में माहिर फिल्म निर्देशक इकबाल बक्श ने इस फिल्म के माध्यम से साबित कर दिया है कि भोजपुरी सिनेमा अब पिछड़ा हुआ नहीं है जैसा कुछ लोग सोचते हैं.

HumseBadhKarKaun-MusicLaunchइस फिल्म का म्यूजिक लांच आर्या म्यूजिक कम्पनी ने मुम्बई के पेनिन्सुला क्लब में पिछले दिनो बड़े धूमधाम से किया. इस मौके पर मुख्य अतिथि रहे सुपर स्टार रवि किशन, वरिष्ठ हिन्दी फिल्म अभिनेता परम हंस सिंह और पूर्व विधायक एवं अपोजिशन लीडर राज हंस सिंह के हाथों सी डी का अनावरण किया गया. लांचिंग के समय मौजूद गणमान्य लोगों में आर्या म्यूजिक कम्पनी के सी एम डी दुर्गेश आर सिंह, पटना से पाकिस्तान फिल्म के निर्माता अनंजय रघुराज, फिल्म निर्देशक दिलावेज़ खान, संगीतकार रजनीश मिश्रा, अभिनेता बृजेश त्रिपाठी, यश मिश्रा, के के गोस्वामी, प्रकाश जैस, अभिनेत्री काजल राघवानी वगैरह शामिल रहे.

‘हमसे बढ़ कर कौन’ फिल्म के सारे ऑडियो एवं डिजिटल राईट आर्या म्यूजिक ने खरीदा है.

GunjanPantमोहक मुस्कान की धनी व चंचल व्यक्तित्व वाली गुंजन पंत इस फिल्म में रफ एन टफ गेटअप में मारधाड़ करते हुए नजर आई हैं. जुर्म की जंग का मुँहतोड़ जवाब देती हुई गुंजन का खतरनाक स्टंट दर्शकों को दाँतों तले उंगली दबाने को मजबूर कर दे रहा है. इस फिल्म में रफ और टफ दिखने के साथही गुंजन का रोमांटिक रुप भी दर्शकों को भा रहा है.

ज्ञात हो कि जबसे फिल्म का ट्रेलर यू ट्यूब पर लांच हुआ है तबसे गुंजन पन्त के गीत ‘लाज के पर्दा न अइसे उठाईं’ को खासा पसंद किया जा रहा है. दर्शक भी इस गीत पर झूम उठे हैँ.

RaniChatterji-AvinashShahiअविनाश शाही ने इस फिल्म में जुर्म का नाश करने में लगे एक जाबांज पुलिस अधिकारी का किरदार अपने दमदार अभिनय से सजीव कर दिया है.
इस फिल्म में अविनाश का साथ दे रही हैं मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी. इन दोनों की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई है. साथही इन दोनों का खतरनाक स्टंट भी सिनेप्रेमियों को हैरतअंगेज़ कर दे रहा है.

निर्माता धीरज सिंह की इस फिल्म के प्रस्तुतकर्ता मुन्ना लाल शाह, कार्यकारी निर्माता राज कुमार शुक्ला, निर्देशक इकबाल बक्श, कहानी व पटकथा लेखक संतोष पाल तथा पटकथा व संवाद लेखक मनोज टाईगर, संगीतकार छोटे बाबा, छायांकनकर्ता दिनेश आर पटेल, नृत्य निर्देशक दिलीप मिस्त्री, रिक्की गुप्ता, कानू मुखर्जी तथा मारधाड़ निर्देशक शकील शेख है.

मुख्य भूमिका में अविनाश शाही, रानी चटर्जी, अंजना सिंह, अनारा गुप्ता, गुंजन पन्त, स्वीटी छाबड़ा, अपूर्वा बिष्ट, अमरीश सिंह, मनोज टाईगर, बृजेश त्रिपाठी, गोपाल राय, धर्मेन्द्र सिंह, शब्बीर कुरैशी,रतनेश तिवारी, राजीव वशिष्ठ, सिकंदर खान, अवधेश मिश्रा तथा सुशील सिंह है.


(रामचंद्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts