नेहाश्री और खेसारी लाल यादव की जोड़ी हिट

NehaShree-KhesariLalYadav
किसी भी फिल्म की सफलता से जहाँ फिल्म के निर्माता निर्देशक को फायदा होता है वहीं फ़िल्मी सितारों की भी लोकप्रियता बढ़ जाती है और हिट जोड़ी की भी चर्चा होने लगती है. छठ महापर्व पर प्रदर्शित हुई खेसारी लाल यादव की 25वीं भोजपुरी फिल्म ‘लाडला’ की जबरदस्त सफलता से नेहाश्री और खेसारी लाल यादव की हिट जोड़ी दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं. निर्माता रंजीत सिंह व नीलाभ तिवारी द्वारा निर्मित तथा प्रेमांशु सिंह निर्देशित यह फिल्म आज भी कई सिनेमाघरों में अपार भीड़ के साथ देखी जा रही है. साथ ही फिल्म के नायक-नायिका की इस हिट जोड़ी की भी खूब प्रशंसा हो रही है.

गौरतलब है कि फिल्म निर्माता आलोक कुमार की भोजपुरी फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से भोजपुरी सिनेजगत में खेसारी लाल यादव और नेहाश्री ने एक साथ पदार्पण किया था. जिसके निर्देशक थे प्रेमांशु सिंह. उसके बाद यह सुपर हिट जोड़ी एक बार फिर से भोजपुरी फिल्म ‘लाडला’ के माध्यम से सिनेप्रेमियों का मनोरंजन कर रही है.


(रामचंद्र यादव)

0 Comments

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।