‘राउडी रानी’ का सुपर हिट दूसरा सप्ताह बिहार के सिनेमाघरों में

RowdyRani-Poster6
मारधाड़ और हास्य से भरपूर पूरी तरह से स्वस्थ मनोरंजक भोजपुरी फिल्म – ‘राउडी रानी’ अब दूसरे सप्ताह में भी बिहार के 20 सिनेमाघरों में सफलता का परचम लहरा रही है.

गौरतलब है कि 12 सितम्बर से बम्पर ओपनिंग के साथ बिहार तथा झारखण्ड के सिनेमघरों में प्रदर्शित की गई इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. यही कारण है कि 11 सिनेमा हाल में लगातार दूसरे सप्ताह में प्रदर्शन के साथ 9 नए सिनेमा हाल में प्रदर्शन जारी है. इस फिल्म में ’रानी चटर्जी’ और ’अमरीश सिंह’ की जोड़ी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. पूरी तरह से ऐक्शन एवं कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में अमरीश सिंह और रानी चटर्जी का ऐक्शन का लुत्फ उठाने के साथ ही साथ रानी चटर्जी और मनोज टाईगर का हास्य अभिनय भी दर्शकों को गुदगुदा रहा है. दर्शक फिल्म को देख कर यही कह रहे हैं कि फिल्म सुपर हीं नहीं सुपर से उपर है. जीविका फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित तथा प्रकाश चन्द्र ए राय कृत भोजपुरी फिल्म – ’राउडी रानी’ का 12 सितम्बर से बिहार और झारखण्ड में प्रदर्शन किया गया है.

इस फिल्म के निर्माता – मधुवेंद्र पी राय हैं. कार्यकारी निर्माता – राजकुमार शुक्ला हैं. रानी चटर्जी, अमरीश सिंह तथा मनोज टाईगर की केंद्रीय भूमिका वाली फिल्म – राउडी रानी का निर्देशन कुशल निर्देशक – इकबाल बक्श ने किया है. फिल्म के कथा व पटकथा – रमेश मिश्रा तथा पटकथा व संवाद – मनोज टाईगर ने लिखा है. फिल्म के संगीतकार – छोटे बाबा व आबिद जमाल हैं तथा गीतकार – विनय बिहारी व प्यारेलाल यादव ’कवी’ हैं. छायांकन – दिनेश आर पटेल, नृत्य – दिलीप मिस्त्री, मारधाड़ – अकबर शरीफ, संकलन – गुड्डु जाफरी का है. मुख्य कलाकार – रानी चटर्जी, अमरीश सिंह, मनोज टाईगर, अभय कुमार, नेहा तिवारी, सोनू दूबे, लल्लन सिंह, सोनिया मिश्रा, शब्बीर कुरैशी, रत्नेश तिवारी, राहुल भिसे, शिवम, सर्वदेव शुक्ल तथा दीपक भाटिया हैं साथ ही आईटम गीत में सम्भावना सेठ ने नृत्य किया है.


(रामचंद्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।