मुंबई में बम्पर ओपनिंग लिया ‘हमार फर्ज’ ने

HamarFarz
‘हमार फर्ज’ के प्रचारक रामचन्द्र यादव ने लिखा है कि दीपक जैन प्रस्तुत डीजे मूवी इंटरटेनमेंट्स के बैनर तले बनी भोजपुरी फ़िल्म ‘हमार फर्ज़’ को बिहार से पहले मुम्बई में रिलीज किया गया है जहाँ यह फिल्म बम्पर ओपनिंग के साथ 21 नवम्बर से दिखाई जा रही है.

निर्माता दीपक जैन की इस फिल्म के लेखक और निर्देशक रमाशंकर हैं. संगीतकार सिद्धार्थ बोस, गीतकार संजीत निर्मल, अरुण तिवारी, तथा अरविन्द तिवारी हैं. छायांकन जगविन्दर हुण्डल और राहुल सक्सेना का, मारधाड़ हीरा यादव का और नृत्य एंथोनी तथा केदार सुब्बा का है.

केंद्रीय भूमिका में प्रिंस राजपूत और रीतिका शर्मा की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. नायिका रितिका शर्मा का किरदार कई शेड्स में है जो दर्शकों को बहुत ही प्रभावित कर रहा है. एक ही किरदार में विभिन्नता प्रस्तुत कर रितिका ने सम्पूर्ण अदाकारा होने का जौहर दिखाया है.

साथी कलाकारो में हीरा यादव, सी पी भट्ट, बिपिन सिंह, संजय वर्मा, सुभाष यादव वगैरह हैं और आईटम डांस पूनम दूबे ने किया है.


(रामचंद्र यादव)

0 Comments

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।