संजय पांडे बनेंगे मुख्तार

SanjayPandey-Mukhtar
भोजपुरी फिल्मों के मशहूर खलनायक संजय पांडे अब जल्द ही मुख्तार की भूमिका में नजर आयेंगे. एक सच्ची कहानी पर बन रही इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के देवरिया में की जा रही है. इस कहानी के बारे में ना तो संजय कुछ बता रहे हैं न ‘मुख्तार’ फिल्म की टीम. इसके निर्देशक हैं आनन्द सिंह.

फिल्म टायटल के बारे में संजय पांडे बहुत ही लकी हैं. हालही में संजय ने ‘टेंडर’ फिल्म की शूटिंग की है और इसकी शूटिंग पूरा करा कर रवाना हो गए देवरिया ‘मुख्तार’ की शूटिंग के लिए.

मुख्तार के बारे में बहुत कुरेदने पर संजय बस इतना कहते हैँ कि इसमें वे परमानन्द राय नाम का किरदार कर रहे हैँ.

इन दिनो संजय पांडे की दो फिल्में बिहार में डंका बजा रही हैं. पहली फिल्म है पटना टू पाकिस्तान और दुसरी फिल्म है साथियां. लाजवाब और दिल के साफ संजय पांडे आज हर निर्माता की पसंद नंबर वन बन गये हैं और इन दिनों संजय पांडे की कोई ना कोई फिल्म उत्तर प्रदेश, बिहार और मुंबई में जरुर चल रही होती है.

सिनेमा इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब उन सभी सिनेमाघरों में जिनमें भोजपुरी फिल्में दिखाई जाती हैं उनमें किसी एकही खलनायक की फिल्में चल रही हैं. नायक भले अलग अलग हैं फिल्मों के पर खलनायक बस एक है सिर्फ संजय पांडे.

संजय कहते भी हैं कि उनका सिर्फ एक मकसद होता है अपने निर्माता, निर्देशक, साथी कलाकारों तथा दर्शको के चेहरे पर खुशी के भाव देखना और उन्हें खुशी है कि सबके प्यार की वजह से वे ऐसा कर भी रहे हैं.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments



अंजोरिया पर खोजीं -

आपन टिप्पणी, लेख, कहानी, कविता, विचार भेजे खातिर -

anjoria@rediffmail.com

अगर राउर रचना पहिला बेर आ रहल बा त आपन एगो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ में जरूर डाल दीं.

Recent Posts

पाठक-पाठिकन के राय विचार प्रतिक्रिया..

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।