विजय पथ – एगो जंग मुंबई में भी सुपर हिट
-

VijayPath-Poster
एस एस फिल्म फैक्टरी’ की दूसरी भोजपुरी फिल्म और सेंसर बोर्ड से यू/ए सर्टिफिकेट प्राप्त ’विजयपथ – एगो जंग’ को बिहार में अपार सफलता हासिल करने के बाद मुंबई और गुजरात में भी दर्शकों ने सुपर हिट करा दिया है.

निर्मात्री शाहजहान शेख की बनाई और ऐक्शन धमाका से भरपूर के इस मनोरंजक फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. बिहार में यह फिल्म १४ जनवरी मकर संक्रांति के शुभ पर्व पर प्रदर्शित की गई थी और अभी भी कई सिनेमाघरों में इस फिल्म का प्रदर्शन जारी है.

इस फिल्म से जाने माने मॉडल आदित्य मोहन ने भोजपुरी सिने जगत में बतौर हीरो पदार्पण किया है. इनका ईमानदार पुलिस इंश्पेक्टर के रूप में एक्शन हीरो की छवि सिनेप्रेमियों को खूब पसंद आ रहा है. आदित्य मोहन कई भोजपुरी फिल्मों में बतौर हीरो अलग अलग किरदार में एक्शन और रोमांस करते हुए नज़र आने वाले हैं.


(रामचंद्र यादव)

0 Comments

पाठक-पाठिकन के राय विचार प्रतिक्रिया..