चुनावी मुकदमा में मनोज तिवारी को जमानत

ManojTiwari-Bail
चुनाव प्रचार के दौरान तेज आवाज में साउंड बजाने का मामला
वकीलो ने ही ली जमानत

उत्तर पूर्व दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी आज कड़कड़डूमा कोर्ट के सम्मन पर अदालत में हाजिर हुए, जहाँ उन्हें जमानत मिल गयी. मनोज तिवारी अदालत का सम्मान करते हुए 12:30 बजे पहुंचे.

मनोज तिवारी पर किसी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान जरूरत से तेज माइक बजाया और तय समय से देर तक प्रचार किया. मनोज तिवारी कहते है – अदालत का आदेश सर आँखों पर. स्वयं उपस्थित होने के प्रथम सम्मन पर माननीय अदालत में उपस्थित हुआ और 20 हजार का बेल बांड भर के जमानत ली और कांटेस्ट करने का निर्णय लिया. चूँकि मैं सदा कानून का पालन और सम्मान करता हुँ और ऐसी गलती कर ही नहीं सकता. ये राजनीतिक विरोध के तहत मुझे परेशान करने के लिए लगाया गया झूठा आरोप है.

मनोज तिवारी के लिए 50 से ज्यादा वकील भाई बहन कोर्ट में मेरे लिए खड़े हो गए. सबने हाथों हाथ लिया. जमानत लेने के लिए कई वकीलों में होड़ सी दिखी. कोर्ट रूम न. 56 के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पंकज अरोड़ा भी मुस्कराये बिना नहीं रह सके. एक वकील जीतेन्द्र कँवर ने अपनी गाडी के कागज़ के आधार पर उनकी जमानत लिया.

मनोज तिवारी ने सभी वकील साथियो को धन्यवाद दिया. इस दौरान एक महिला चाय विक्रेता ने मनोज तिवारी को चाय पिलाया और पैसा तक नहीं लिया.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

आपन टिप्पणी, लेख, कहानी, कविता, विचार भेजे खातिर -

anjoria@rediffmail.com

अगर राउर रचना पहिला बेर आ रहल बा त आपन एगो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ में जरूर डाल दीं.

Recent Posts

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।