सरकाय लो खटिया जाड़ा लगे का अब तक का सबसे हॉट पोस्टर

भोजपुरी सिनेमा के युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू और सिनेस्टार शुभम तिवारी अभिनीत व पराग पाटिल स्टाइल सिनेमा द्वारा निर्देशित भोजपुरी फ़िल्म सरकाय लो खटिया जाड़ा लगे का अब तक सबसे हॉट पोस्टर जारी किया गया है। फ़िल्म की नायिका बबली गर्ल ऋतू सिंह और नवोदित किरण सिंह हैं। निर्माता हेमंत गुप्ता व ओमप्रकाश तिवारी हैं। फ़िल्म का म्यूजिक राईट्स वर्ल्डवाइड रेकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी ने लिया है। फ़िल्म के पोस्टर में कल्लू और ऋतू हॉट पोज में दिख रहे हैं। जिसको बहुत ही अलग प्रतिक्रिया मिल रही है। कोई बहुत ही हॉट तो कोई अश्लील पोस्टर की संज्ञा दे रहे हैं। कोई अश्लीलता और फूहड़ता को बढ़ावा देने की बात कह रहा है। बात जो भी हो सकारात्मक या नकारात्मक, मगर फ़िल्म चर्चा में तो है ही।
ओम सिने एंटरटेनमेंट्स प्रस्तुत फ़िल्म सरकाय लो खटिया जाड़ा लगे का निर्माण सिनेप्रेमियों के फुल इंटरटेनमेंट के लिए किया है। दावा किया जा रहा है कि यह फ़िल्म दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी। सिनेमाहाल में दर्शकों को जरा भी ऊबाऊ नहीं होने देगी बल्कि वे हँसते मुस्कुराते हुए बाहर निकलेंगे। मुख्य भूमिका में अरविन्द अकेला कल्लू, शुभम तिवारी, ऋतू सिंह, किरण सिंह, अवधेश मिश्रा, अतुल सिंह, राकेश त्रिपाठी आदि हैं।


(रामचन्द्र यादव की रिपोर्ट)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *