अरविन्द अकेला कल्लू की सुपर हिट हैट्रिक फिल्म है “एक लैला तीन छैला”
-

Kallu-2
भोजपुरी सिनेस्टार नायक व गायक अरविन्द अकेला कल्लू स्टारडम के चर्चे आजकल आम हो गये हैं. फ़िल्मी पंडितों एवं सिने दर्शकों की राय माने तो कल्लू अब स्टार गायक ही नहीं सुपर स्टार नायक का भी अधिकार हासिल कर लिया है. इस साल इनकी लगातार तीन भोजपुरी फिल्में प्रदर्शित हुई हैं और तीनों ने सफलता अर्जित किया है. साथ ही तीनों फिल्मों में कल्लू के अभिनय की भूरि भूरि प्रसंशा की जा रही है.

अरविन्द अकेला कल्लू की केन्द्रीय भूमिका वाली ‘सजना मंगिया सजाई द हमार’ ने भी सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित कर 50 दिन पूरा किया है. इसके बाद सफलता के साथ प्रदर्शित हुई ‘दीवानगी हद से’ ने भी दर्शकों से खूब वाह वाही बटोरी है. इसके साथ ही अभी हाल में ही ‘एक लैला तीन छैला’ बिहार, झारखण्ड और मुम्बई व गुजरात में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है.

इस तरह से सुपर हिट फ़िल्मों के लगातार प्रदर्शन के साथ ही साथ अरविन्द अकेला कल्लू के प्रशंसकों की तादात बढती ही जा रही है.


(रामचंद्र यादव)

0 Comments

Recent Posts

पाठक-पाठिकन के राय विचार प्रतिक्रिया..