अरविन्द अकेला कल्लू का होली में डबल धमाल
-


भोजपुरी फिल्मों के युवा स्टार व गायक अरविन्द अकेला कल्लू एक ओर जहां अपनी अभिनय प्रतिभा से करोड़ो दिलों की धड़कन बन चुके हैं, वहीं अपनी मधुर गायिकी से संगीतप्रेमियों का दिल भी जीत लेते हैं। बसंत ऋतु की बयार और होली की फुहार से सराबोर हर वर्ष की भाँति इस साल भी अरविन्द अकेला कल्लू कई होली गीत लेकर आये हैं। इस क्रम में उनके होली के हुड़दंग से भरपूर होली गीत का अल्बम आ गया है। ‘हॉट पिचकारी’ और दूसरा ‘आग लगावलू होली में’, यह दोनों होली अल्बम वेव म्यूजिक कम्पनी और आदिशक्ति म्यूजिक कम्पनी से रिलीज हुआ है। होली यानि फगुआ से ही ठंडी खत्म और गर्मी शुरू हो जाती है,शायद इसीलिए हॉट पिचकारी और आग लगवलू होली में नामकरण हुआ है। माज़रा चाहे जो भी हो, किन्तु फगुआ मस्ती भरा पर्व है तो समझ ही सकते हैं हुड़दंग होगा ही। इस गाने को स्वर दिया है अरविन्द अकेला कल्लू ने। गीत लिखे हैं आर आर पंकज ने एवं संगीत से सजाया है संगीतकार मनोज-बंटी ने। इन दोनों अल्बम के सभी गाने होली से सराबोर खूब धमाल मचा रहे हैं।


(टीम रंजन)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts