अमरीश सिंह ने चलायी अपनी प्रेमिका पे गोली
-

AmrishSingh-1
भोजपुरी सिनेस्टार अमरीश सिंह ने आव देखा ताव, निकाली राईफल और चला दी अपनी जान से प्यारी प्रेमिका पर गोली. लोग देखते ही रह गये स्तब्ध और सोचने लगे कि हुआ क्या?

हुआ यूँ कि भोजपुरी फिल्म कँगना के इंतकाम की शूटिंग के समय अमरीश सिंह ने अपनी प्रेमिका रितु शास्त्री पर गोली चला दी. माजरा बहुत ही साधारण है क्योंकि ये फिल्म की शूटिंग का एक दृश्य है, जिसमें फिल्म के निर्देशक के एक्शन बोलने पर नायक अमरीश सिंह को नायिका रितु शास्त्री पर गोली चलानी पड़ती है. वन टेक में ही ओके हो जाने पर फिल्म की पूरी टीम तालियों की गडगडाहट के साथ दोनों कलकारों को शाबाशी देती है.

वैष्णवी फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता ओपी पाण्डेय हैं. फिल्म के निर्देशक बालकिशन सिंह हैं. लेखक वीरेन्द्र पासवान हैं. संगीतकार के रत्नेश, गीतकार मुन्नीलाल, महेश झा आदि हैं. छायांकन संजय सिंह व रवि चंद्रन, नृत्य निर्देशन संतोष व नरेश, मारधाड़ दिलीप यादव, संकलन जीतू का है. मुख्य भूमिका में अमरीश सिंह के साथ रितु शास्त्री, राजेश सिंह, माधुरी मिश्रा, समर्थ चतुर्वेदी, सीपी भट्ट, उमाकांत, पंकज कुमार, आश्विन राठौड़, राज सिंह, मुन्नीलाल, गोपाल चैहान, अरविन्द तिवारी है.


(रामचंद्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts