चर्चित आसामी अभिनेत्री ख्याति अब भोजपुरी फिल्मों में
-

Khyati
आसामी फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री ख्याति को आप जल्द ही देख पायेंगे भोजपुरी फिल्म ‘पवन राजा डोली लेके आजा’ में. इस फिल्म में ख्याति भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार पवन सिंह की नायिका बनी हैं.

निर्देशक दिनेश यादव ने बताया कि वे खुद ख्याति के फैन रहे हैं. तमन्ना थी कि ख्याति को भोजपुरी फिल्म में लेकर आयें. पहले तो ख्याति ने भोजपुरी फिल्म का आफर मना कर दिया मगर काफी समझाने के बाद वे तैयार हो गयीं. बला की खुबसुरत ख्याति कहती हैं मैने कई भोजपुरी फिल्में देखा था और आसाम में जब मैं भोजपुरी फिल्मों की लोकप्रियता के बारे में सुनती थी कि इसमें अभिताभ बच्चन जी, अजय देवगन जी जैसे कलाकार काम कर रहे हैं तो मैनें भी सोचा था कि मैं भी भोजपुरी फिल्म करुंगी. मगर सच कहूं तो मैनें यह नहीं सोचा था कि अभी भोजपुरी फिल्म करुंगी. इसलिये दिनेश जी को मैने पहले मना कर दिया मगर जब दिनेश जी ने मुझे अपनी भोजपुरी फिल्म ‘पवन राजा डोली लेके आजा’ की कहानी सुनायी तो मैं तुरंत तैयार हो गयी.

इस भोजपुरी फिल्म ‘पवन राजा डोली लेके आजा’ में ख्याति ने कमाल का काम किया है और दिनेश यादव कहते हैं ख्याति जी वाकई लाजवाब अभिनेत्री हैं और मुझे खुशी है कि मैने उन्हे निर्देशित किया है.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts