“तू मेरा हीरो” का फर्स्ट लुक जारी
-

TU-MERA-HERO-poster
भोजपुरी फिल्म ‘तू मेरा हीरो’ का फर्स्ट लुक जारी हो गया है. डीजे मूवी इन्टरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म की नायिका रितिका ‘हमार फर्ज’ की सफलता के बाद खेसारी लाल यादव के फिर से धमाका करने आ रही हैं. इसे २७ मार्च को मुम्बई में रिलीज किया जाएगा.

खेसारी लाल यादव और रितिका शर्मा की रोमांटिक जोड़ी वाली इस फिल्म को कुशल निर्देशक रमाशंकर के निर्देशन में बहुत ही उम्दा और दर्शनीय बनाया गया है.

फिल्म के निर्माता दीपक जैन, कथाकार व निर्देशक रमाशंकर, सह निर्माता महेश उपाध्याय, पटकथा रमाशंकर व अरविन्द तिवारी, संवाद अरविन्द तिवारी, गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, अरविन्द तिवारी, आजाद सिंह, और जाहिद अख्तर, संगीतकार घुंघरू, छायांकन जगविन्दर सिंह हुंदल, नृत्य निर्देशक पप्पू खन्ना, कानू मुखर्जी व अन्थोनी, कला भास्कर तिवारी और मारधाड़ हीरालाल यादव का है.

मुख्य कलाकार हैँ खेसारी लाल यादव, रितिका, समर्थ चतुर्वेदी, नीरज पाण्डेय, संजय वर्मा, वैभव राय, प्रिया सिंह, वाहिद हाशमी, माया यादव, जे पी सिंह, श्रद्धा नवल, प्रिया पाण्डेय, इमरान खान, सुनीता सिंह, हिमताज अली, हीरा लाल यादव, उमेश सिंह और संजय पाण्डेय हैं. आईटम गीत पर नृत्य किया है रानू पाण्डेय ने.


(रामचंद्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts