देशी बीट म्यूजिकल ग्रुप ने बेतिया और सीवान में किया धमाल
-

DesiBeat
सिवान जिला के औराई गाँव के उमेश्वर कुमार वर्मा व अनीता देवी के सुपुत्र अनूप कुमार की शादी हरवाटिका चौक (बेतिया) में 1 दिसम्बर को नीरज श्रीवास्तव और प्रियंका श्रीवास्तव की सुपुत्री शिप्रा श्रीवास्तव से हुई. इस शादी में देशी बीट म्यूजिकल ग्रुप ने अपनी धमाकेदार प्रस्तुति दी. कार्यक्रम की शुरुवात देशी बिट के बेजोड़ गायक कुमार आनंद ने किया. आनंद ने अपने खाटी आवाज से सभी लोगों का मन मोह लिया उसके बाद गायिका सपना उर्फ छोटी ने सुरीली आवाज से सब को आकर्षित किया. गायक अमरदीप उर्फ अजय ने आवाज से समा बांध दिया.

तत्पश्चात् 3 दिसम्बर को औराई (सीवान) में आयोजित बहुभोज में देशी बीट म्यूजिकल ग्रुप ने बड़े ही भव्य पैमाने पर अपनी प्रस्तुति दी. कार्यक्रम का आगाज शास्त्रीय गायक और संगीत टीचर तेजा ने देश भक्ति गीत के साथ किया. साथ ही कुछ भजन की भी प्रस्तुति दी. उसके बाद देशी बिट के बेजोड़ गायक कुमार आनंद ने लोगों के डिमांड पर पुरबी गा कर सुनाया. स्टार गायिका खुशबू उत्तम ने लोगों को अपने भोजपुरी और हिंदी गानों पर ‘गमछा निकाल कर’ झूमने पर मजबूर किया. लखनऊ से आये मशहूर पपेट कलाकार संजीव श्रीवास्तव ने जिंदा पपेट का कला दिखा व कॉमेडी कर लोगों को खूब गुदगुदाया.

इसी मौके पर उमेश्वर कुमार वर्मा व अनीता देवी की नातिन प्रीति वर्मा का जन्म दिवस भी मनाया गया. कुमार सोना ने मंच का संचालन किया.


(मधुप कुमार)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts