पवन सिंह की त्रिदेव भोजपुरिया दहाड़, बादशाहत कायम
-

pawansingh-tridev-2
भोजपुरी गायिकी के सिरमौर्य व यंग्रीयंग मैन सुपरस्टार पवन सिंह का फिल्म के साथ जुड़ना ही फिल्म हिट होने का शुभ संकेत हो जाता है। वैसे पवन सिंह के प्रशंसक भी उन्हें कभी बॉक्स आफिस पर कमजोर नहीं पड़ने देते।
प्रशंसकों का प्यार ही है कि पवन सिंह आज के समय में भोजपुरी सिनेजगत के बादशाह बने हुए हैं। एक बार फिर उनके प्रशंसकों व चाहने वालों ने यह साबित कर दिया है कि चाहे एक साथ कितनी भी फिल्में प्रदर्शित क्यूं न हो जाये हम अपने स्टार को बॉक्स आफिस पर कमजोर नहीं पड़ने देंगे।
जी हां, इस दुर्गापूजा पर प्रदर्शित हुई पवन सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म ‘त्रिदेव’ के साथ दो और भोजपुरी फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। बॉक्स आफिस पर भोजपुरी के तीन बड़े स्टार की टक्कर दुर्गापूजा के पावन अवसर पर हुई है। जिसमें भोजपुरी सिनेप्रेमियों द्वारा ‘त्रिदेव’ को काफी पसंद किया जा रहा है। सिनेमाहाल की संख्या बढ़ती ही जा रही है। जिसकी बदौलत भोजपुरी सिनेमा के बॉक्स आफिस पर ‘त्रिदेव’ का ग्राफ हर शो के साथ लगातार बढ़ रहा है। दर्शकों को ‘त्रिदेव’ में पवन सिंह की भोजपुरिया दहाड़ काफी पसंद आ रही है। तभी तो ये बॉक्स आफिस पर हुए टक्कर में सबको जोरदार टक्कर देकर आगे निकल गये हैं। फिल्म में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। रोमांस के साथ साथ उनके ऊपर फिल्माया गया गीत ‘होठलाली से रोटी…’ और ‘सब धन खा ल….’ दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है।


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts