मुम्बई, यूपी और बिहार में एक साथ हुआ मनोज आर॰ पाण्डेय की फिल्मों का भव्य मुहूर्त
-

ManojR_Pandey_film_muhurt
ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है कि जब एक फिल्म का भव्य मुहूर्त एक साथ तीन स्थानों पर धूमधाम से किया जा रहा हो. पर हाल ही में विक्रम संवत 2072 के नए साल के पावन अवसर पर भोजपुरी सिनेमा जगत के एक्शन अभिनेता मनोज आर पाण्डेय की दो फिल्मों – इश्क दिवाना और एक आवारा – का भव्य मुहूर्त एक साथ तीन अलग अलग स्थानों पर धूमधाम से किया गया.

मुम्बई में कुलदेवी के मंदिर में मनोज आर॰ पाण्डेय की मौजूदगी में इनका मुहूर्त किया गया. तो यूपी के गोण्डा में विजय आर॰ पाण्डेय और निर्माता-निर्देशक राजकुमार आर॰ पाण्डेय की मौजूदगी में. इसी समय निर्माता आशीष झा ने इन दोनों फिल्मों का मुहूर्त जगत जननी माँ जानकी की पावन जन्मस्थली सीतामढ़ी के पुनौरा धाम मंदिर में पूजा अर्चना के साथ किया.

एमआरपी ग्रुप प्रस्तुत फिल्म ‘इश्क दीवाना’ और एमआरपी ग्रुप तथा फ्रेंड कंबाइंड क्रिएशन की प्रस्तुति ‘एक आवारा’ से मनोज आर पाण्डेय 2015 में धमाल मचाने की तैयारी में हैं. फिल्म ‘इश्क दिवाना’ के निर्माता दीपक आर पाण्डेय तथा आशीष झा हैं, जबकि फिल्म ‘एक आवारा’ के निर्माता जे. के. गुप्ता व आशीष झा. दोनों फिल्मोें के संगीतकार कुमार मंजुल हैं. छायांकन विजय आर पाण्डेय का है.

फिल्म के मुख्य कलाकारों में मनोज आर पाण्डेय, अन्वेशा मुखर्जी, जसी सिंह, धरम पाण्डेय, तेजस साह, बृजेश त्रिपाठी, गोपाल राय, संकेत जे. सिंह, जसवंत कुमार, अजय सहित कई कलाकार हैं.

मुहूर्त के शुभ अवसर पर निर्माता दीपक आर पाण्डेय, जे. के. गुप्ता और आशीष झा ने बताया कि फिल्म में एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और इमोशन सब कुछ देखने को मिलेगा. हाँ एक्शन सबसे अधिक होगा क्योंकि फिल्म के मुख्य कलाकार मनोज आर पाण्डेय एक्शन के स्टार हैं. कहते हैं कि जिस फिल्म में मनोज आर पाण्डेय रहते हैं एक्शन खुद बखुद उस फिल्म में आ जाता है.


(संकेत जे सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts