मोहिनी घोष की फिल्म ‘दिलदार सजना’ मुम्बई में प्रदर्शित
-

mohinighosh
अपनी खूबसूरती और अपने बेमिशाल अभिनय की बदौलत दर्शको के दिलो में राज करनेवाली अभिनेत्री मोहिनी घोष की इस सप्ताह फिल्म ‘दिलदार सजना ‘ प्रदर्शित हुई है .इस फिल्म में मोहिनी की भूमिका को काफी सराहा जा रहा है.मोहिनी के अपोजिट इस फिल्म में अरविन्द अकेला कल्लू है और दोनों की केमस्ट्री काफी पसंद भी की जा रही है.

मूलतः कोलकता की रहनेवाली मोहिनी ने काफी कम उम्र में ही मिस कोलकता का ताज अपने नाम कर लिया था .बचपन से ही मोहिनी ने एक्टिंग की शुरुवात कर दी थी ,कई टीवी शोज और फिल्मो में बाल कलाकार के रूप में भी मोहिनी अभिनय कर चुकी है .भोजपुरी के साथ बंगाली फिल्मो में भी मोहिनी अपनी अदाकारी से दर्शको का मनोरंजन करती है.इस सप्ताह प्रदर्शित हुई फिल्म ‘दिलदार सजना ‘ के बाद मोहिनी की अन्य कई बंगाली और भोजपुरी फिल्मे प्रदर्शित होने वाली है.


(हंगामा मीडिया)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts