मनोज तिवारी की फिल्म गोबर सिंह का मुंबई में प्रदर्शन ७ नवंबर से
-

GobarSingh-ManojTwari

काम है गुलाब जल का, नाम है गोबर सिंह
बिहार और उत्तर प्रदेश में पहले ही मचा चुकी है हंगामा

जिस तरीके से गोबर को पवित्र माना जाता है और जिस भूमि पर वो पड़ जाता है या उसका लेपन कर दिया जाता है उस जगह को शुद्ध मान लिया जाता है. उसी तरह की पवित्र फिल्म है भोजपुरी मेगा स्टार और उत्तर पूर्व दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी अभिनीत फिल्म गोबर सिंह. बिहार और उत्तर प्रदेश में कामयाबी का झंडा गाड़ने के बाद अब यह भोजपुरी फिल्म ७ नवंबर से मुंबई के सभी प्रमुख सिनेमाघरों में प्रर्दशित होने जा रही है. गोबर सिंह के बारे में कहा जाता है कि आज की जो भोजपुरी फिल्में हैं उनका मुख्य मुद्दा है अश्लीलता. ये बिल्कुल अलग कहानी और चरित्र परोसता है गोबर सिंह. इस फिल्म में भोजपुरी मेगा स्टार मनोज तिवारी, नम्बर वन अभिनेत्री रिंकू घोष के साथ ही मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और जाने माने उत्तर भारतीय नेता कृपा शंकर सिंह तथा हमारा महानगर समाचार पत्र समूह के निदेशक संतोष सिंह ने भी अभिनय किया है.इस फिल्म के निर्देशक हैं भोजपुरी फिल्मों के चर्चित निर्देशक बॉबी सिंह. इस फिल्म में मनोज तिवारी का साथ दे रहे हैं रिंकू घोष, पारुल यादव, संतोष सिंह, फूल सिंह, नवल किशोर, राकेश त्रिपाठी, मोना राय, विकास सिंह वीरप्पन, प्रभुनाथ सिंह, राजेश तोमर आदि. इसके अलावा खुद निर्देशक बॉबी सिंह और महारष्ट्र के कांग्रेसी नेता कृपा शंकर सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं. निर्देशक बॉबी सिंह के अनुसार गोबर सिंह गांव के सीधे साधे लेकिन ही समस्या को हल करने में माहिर युवक गोबर की कहानी है जो शहर में बसे उनके गांव के ग्रामीण की समस्या के समाधान के लिए शहर पहुंच जाता है और फिर शुरू होती है जद्दोजहद. गोबर सिंह में कुल आठ गाने हैं जिन्हें संगीतबद्ध किया है लाल सिन्हा ने और स्वरबद्ध किया है श्याम देहाती और राजेश मिश्रा ने. पटकथा और संवाद के लेखक हैं राकेश त्रिपाठी और मनोज कुशवाहा. गोबर सिंह के बारे में खुद मनोज तिवारी का कहना है कि यह फिल्म पुरे परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकता है.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts