मई में ’निरहुआ हिन्दुस्तानी 2’ का भव्य प्रदर्शन
-


जब भोजपुरी सिने इण्डस्ट्री की रफ्तार धीमी हो गई थी तथा फिल्मों के व्यवसाय में घाटा आने लगा था, तो ऐसे समय में भोजपुरी फिल्म ’निरहुआ हिन्दुस्तानी’ के रिलीज होने से भोजपुरी सिनेमा का सुनहरा दौर वापस आया और फिल्मों को व्यवसाय में अत्यधिक मुनाफा होने लगा. जी हाँ, ’निरहुआ हिन्दुस्तानी’ ने भोजपुरी सिनेमा को जीवनदान देने का कार्य किया और एक नये सुनहरे दौर का आगाज हुआ. अब उसी फिल्म का सिक्क्वल शीघ्र ही दर्शकों के बीच आने वाला है. जिसे लेकर दर्शकों में बहुत उत्सुकता बनी हुई है.
निरहुआ इंटरटेनमेंट प्रा. लि. प्रस्तुत, राहुल खान प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित भोजपुरी सिनेमा की बहुचर्चित फिल्म ’निरहुआ हिन्दुस्तानी 2’ मई में भव्य पैमाने पर प्रदर्शित की जायेगी. भोजपुरी सिनेमा की कायापलट करने वाली सुपर डुपर हिट सिल्वर जुबली फिल्म ’निरहुआ हिन्दुस्तानी’ और ’निरहुआ रिक्शावाला 2’ का निर्माण करने वाले फिल्म निर्माता राहुल खान तीसरी फिल्म ’निरहुआ हिन्दुस्तानी 2’ लेकर आ रहे हैं. यह उनकी भोजपुरी सिनेमा में हैट्रिक फिल्म है. फिल्म का निर्देशन किया है सुपर डुपर हिट भोजपुरी फिल्म ’राजा बाबू’ का निर्देशन कर चुके मंजुल ठाकुर ने. कथा मंजुल ठाकुर तथा संवाद अरविन्द तिवारी व गौतम सिन्हा का है. फिल्म के कार्यकारी निर्माता हरिकेश यादव हैं. छायांकन सरफराज रशिद खान, नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ अंदलीब पठान, और संकलन संतोष हरावड़े का है.
इस फिल्म में जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और नवोदित अदाकारा संचिता बनर्जी की रोमांटिक जोड़ी है, जो दर्शकों के लिए सरप्राईज पैक्ड है. साथ ही आम्रपाली दूबे अपने चिरपरिचित अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करने वाली हैं. इस फिल्म का ट्रेलर सिनेप्रेमियों को बहुत पसंद आ रहा है. गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह, श्याम देहाती, संतोष पुरी के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार छोटे बाबा व मधुकर आनंद ने. फिल्म का गीत-संगीत बहुत ही मधुर व कर्णप्रिय है.
मुख्य भूमिकाओं में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, नवोदित तारिका संचिता बनर्जी, आम्रपाली दूबे, प्रकाश जैस, संजय पाण्डेय, अयाज खान, किरण यादव, लेजली त्रिपाठी, समर्थ चतुर्वेदी, संजय महानंद, आशीष शिंदे, संजय वर्मा, असगर, इमरान व आइटम क्वीन सीमा सिंह हैं.


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts