फ़िल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
-


भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ का ट्रेलर आज यशी फिल्म्स व एंटर 10 रंगीला के यूट्यूब चैनल से रिलीज के साथ वायरल हो रहा है. फ़िल्म में पवन सिंह के साथ साउथ की खूबसूरत अभिनेत्री हर्षिका पुनिचा इंट्रोड्यूस हुई हैं, जहां दोनों की केमिस्ट्री लाजवाब नज़र आ रही है. फ़िल्म की पूरी कहानी लंदन में गढ़ी गयी है, जहां एक भोजपुरी समाज का शख्स चाहता है कि विदेश में भी वे अपने संस्कारों के साथ जिंदगी गुजारे और अपने बेटे की शादी देसी तरीके से करे.

इस फ़िल्म के ट्रेलर में लंबे समय बाद काजल राघवानी भी पवन सिंह के साथ आयी हैं. आपको याद ही होगा कि पवन और काजल की छलकत हमरो जवनिया बड़ा हिट गाना रहा. अब एकबार फिर से इस फ़िल्म में एक धमाकेदार गाने से ये जोड़ी धमाल मचाने वाली है. यही नही भोजपुरी की चर्चित शहर आफसा पर एक गाना भी फिल्माया गया है जो काफी जानदार है. पवन क़सिंह की यह फ़िल्म उन कुछ बेहद महत्वपूर्ण फिल्मों में से है, जिसकी शूटिंग लंदन में हुई है. फ़िल्म का टीजर इस बात की ओर इशारा करता है कि इसकी कहानी देश और परदेस के बीच लिंक्ड है.

फ़िल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ यशी फिल्म्स प्रा. लि. प्रस्तुत और डिवाइन पिक्चर्स प्रा. प्रोडक्शन व जबावा एंटरटेनमेंट प्रा. लि. के बैनर से बनी है. इसके निर्माता अभय सिन्हा व शिवांशु पांडेय व को – प्रोड्यूसर प्रशांत जम्मुवाला हैं, जिन्होंने कहा कि यह फ़िल्म की एक झलक है. हमने इस फ़िल्म को अनोखे कांसेप्ट के साथ बनाया है. यह फ़िल्म दर्शकों को पसंद आयेगी. फ़िल्म एक सामाजिक सरोकार वाली है, जिसे लोग अपने परिवार के साथ मिलकर देख सकेंगे. फ़िल्म के गाने, संवाद, स्क्रीनप्ले, एक्शन, इमोशन, डांस सभी दर्शकों को फ़िल्म से बंधे रखने वाले हैं.

आपको बता दें कि फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ के निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं. फ़िल्म में पवन सिंह और हर्षिका पुनिचा के साथ दीपक सिन्हा, पदम् सिंह, माया यादव, अनुराधा सिंह, संजय महानंदा, महिमा गुप्ता और अनन्या लीड रोल में हैं. फ़िल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा – सर्वेश कश्यप हैं. संगीत ओम झा और गीत अरविंद तिवारी, श्याम देहाती, प्रिन्स दुबे, यादव राज व उमालाल यादव का है. स्क्रीनप्ले प्रेमांशु सिंह और अरविंद तिवारी का है. कोरियोग्राफर संजय कोर्वे और रिकी गुप्ता हैं. एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर अनिल कुमार सिंह और प्रभव चतुर्वेदी हैं. प्रोडक्शन एक्जीक्यूटिव हसमु शेख (सोनू), डीओपी मुकेश शर्मा और कॉस्ट्यूम कविता – सुनीता क्रिएशन का है.

(- टीम रंजन)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts