कामयाबी के शिखर पर सवार है कहिया बियाह बोला करबा
-

kahiya_biyah_bola_karba-poster2
बिहार में इन दिनो भोजपुरी फिल्म कहिया बियाह बोला करबा की धूम मची है. इस पारिवारिक फिल्म के प्रति लोगो के उत्साह को बढ़ाने के लिये फिल्म के निर्माता ने एक खास वैन तैयार कराया है जिसके जरिये लोगो को आकर्षित किया जा रहा है कि लोग अपने घरों से निकले और यह साफ सुथरी फिल्म देखें. यह वैन जहां जहां से गुजर रही है लोगो के बीच चर्चा का विषय बन जा रही है. कहिया बियाह बोला करबा को देखने वाले दर्शक इस फिल्म से काफी प्रभावित हो रहे हैं. बताते हैं कि इस फिल्म को देखने के लिये लोगो की भारी भीड़ उमड़ रही है जिनमें ज्यादात्तर महिलायें शामिल हैं. फिल्म के गीत संगीत लोगो के दिलो दिमाग पर छा गये हैं.

कहिया बियाह बोला करबा के निर्देशक रत्नेश सिन्हा है. सुरसंग्राम के विजेता आलोक कुमार और शिखा मिश्रा के बेहतरीन फ्रेम वाली इस फिल्म की सबसे खास बात है उसका हर उम्र वर्ग से कनेक्शन और हरेक को स्मार्ट तरीके शिक्षित करने की ऐबिलिटी. इस फिल्म को देखते समय हर टीन एजर अपने आपको आलोक कुमार और शिखा मिश्रा और रिंकू घोष के रुप में पा रहा है. किशोरी फिल्म्स के बैनर तले बनी निर्माता धुपेन्द्र भगत की फिल्म कहिया बियाह बोला करबा बिहार में धूम मचा रही है वह भी सौ से ज्यादा सेंटरों पर एक साथ.

फिल्म की सह निर्माता मानकी देवी, लाखमती देवी, गीत दिनेश दिलकश, संगीत सुरेश आनंद, लेखक राजेश पांडे, कैमरा अश्वीन प्रभाकर, कला अजय शर्मा, नृत्य दिलीप मिस्त्री, एक्शन अजीत समशेर, संपादक कमल शहगल और कार्यकारी निर्माता हैं राजा और जेपी.

मुख्य कलाकार हैं उत्तराखंड की खुबसुरत बाला शिखा मिश्रा, सुरसंग्राम के विजेता आलोक कुमार और जानी मानी अभिनेत्री रिंकू घोष. साथ में हैं माया यादव, विनोद मिश्रा, उमेश सिंह, अशोका झा, सी .पी.भट्ट. उल्हास कुड़वे, प्रिंसी सिंह, कनक पांडे, हासिम खान और हरीश गुप्ता . फिल्म में ग्लोरी और रानू ने आयटम नंबर पेश किया है.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts