‘‘जान हमार’’ 2 जून को बिहार में प्रदर्शित
-


कोयल फिल्म्स कृत भोजपुरी फिल्म ‘‘जान हमार’’ को सेंसर बोर्ड ने ‘ए’ प्रमाण पत्र के साथ पास कर दिया है। यह फिल्म 2 जून, 2017 को बिहार-झारखण्ड मंे प्रदर्शित होगी। इस फिल्म के वितरक हैं रामायण फिल्म्स (सूरज सिंह)।
निर्माता-निर्देशक काशीनाथ जायसवाल की इस रोमांटिक फिल्म के लेखक मृत्युंजय श्रीवास्तव, संगीतकार राजा भट्टाचार्य, गीतकार मृत्युंजय श्रीवास्तव, कैमरामैन शाहनवाज खान ‘पप्पू’ हैं। एक्शन बब्बन, नृत्य कैलाश शर्मा तथा क्रियेटिव डायरेक्टर पारस एन. सिंह हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार हैं-प्रेम सिंह (नवोदित), कल्पना शाह, शाहबाज खान, अली खान, पूनम वर्मा, वन्दना सिंह और आईटम क्वीन सीमा सिंह। निर्देशक काशीनाथ जायसवाल के अनुसार यह फिल्म त्याग, तपस्या, समर्पण, बिछोह की एक अनोखी दास्तान है। यह एक कर्णप्रिय गीत-संगीत से भरपूर पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है।
इस फिल्म का नायक कृष्णा (प्रेम सिंह) एक सरल स्वभाव का युवक है जो छल कपट से दूर, ऊंच-नीच, अमीरी, गरीबी से अनभिज्ञ है। उसे राधा (कल्पना शाह) नाम की एक खूबसूरत लड़की प्यार करने लगती है, पर यहां दिक्कत यह हो जाती है कि वह लड़की एक दबंग की बेटी होती है। अब यह सीधा साधा लड़का उसे कैसे पाता है या फिर उसके साथ क्या घटित होता है, यही है इस फिल्म का खूबसूरत क्लाईमेक्स।


(समरजीत)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts