बड़े बैनर की फिल्मों में नजर आयेंगी रूपा सिंह
-

RupaSingh
पटना की रहने वाली रूपा सिंह आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. एक टीवी ऐंकर के रूप में अपना कैरियर शुरू करने वाली रूपा सिंह की दर्जनों भोजपुरी फिल्में रिलीज हो चुकी है. अभिनय के प्रति सजग रहने वाली रूपा सिंह अब बड़े-बड़े बैनर के फिल्मों में नजर आने वाली है.

रूपा सिंह की आनेवाली फिल्म खेसारी लाल यादव अभिनीत ‘हसीना मान जायेगी’, पवन सिंह के साथ ‘लेके आजा बैंड बाजा ए पवन राजा’, दिनेश लाल यादव के साथ ‘जिगर वाला’ और ‘आ गले लग जा’, ‘तकदीर’, ‘बादशाह’, ‘माई के दुलरूआ’ इत्यादि फिल्में है.

रूपा सिंह के अभिनय की क्षमता और कार्य कुशलता को देखते हुए डायरेक्टर लोग उनको अपने फिल्मों में लेना चाहते है. मई में रूपा सिंह ने अपनी नई फिल्म ‘बेटी कईंसन भाग्य तोहार’ की शूटिंग बलिया में करेंगी.

चार-पाँच और नयी फिल्मों के लिए भी रूपा सिंह को साईन किया गया है .


(कुन्दन कुमार)

0 Comments

पाठक-पाठिकन के राय विचार प्रतिक्रिया..