ड्रामेबाज का भव्य मुहूर्त के साथ संजान में शूटिंग शुरू
-


चंदन बाबू इंटरटेन्मेंट एवं जोकर इंटरटेनमेंट प्रस्तुत ड्रामेबाज़ का गुजरात के संजान स्थित वृन्दावन स्टुडियो में भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू की गई है. फिल्म निर्माता राहुल सिंह राजपूत, एस के पांडेय व सीबी एंटरटेनमेंट हैं. निर्देशक चंदन सिंह हैं. लेखक अनिल विश्वकर्मा हैं. सहनिर्माता संजय राज हैं. लोकप्रिय गायक व अभिनेता गुंजन सिंह और अदाकारा शुभी शर्मा पहली बार एक साथ स्क्रीन पर नज़र आने वाले हैं. यह फिल्म फुल इंटरटेनमेंट, फैमिली ड्रामा, हास-परिहास व मारधाड़ से परिपूर्ण है. इस फिल्म से जहाँ दर्शकों का पूरी तरह से मनोरंजन होगा, वहीं उन्हें बहुत कुछ संदेश भी मिलेगा. इस फ़िल्म से समाज में जागरूकता फैलाने का भी कार्य किया जा रहा है. फिल्म की पूरी शूटिंग गुजरात के अलावा शिमला और मनाली के पर्यटन स्थलों व रमणीय वादियों में की जायेगी.
फ़िल्म के संगीतकार अविनाश झा घुंघरू हैं. छायांकन डी के शर्मा, नृत्य प्रसून यादव, मारधाड़ नाबा स्टंट रॉबिन सिब्बू, कला राम बाबू ठाकुर का है. कार्यकारी निर्माता सोनू कुमार सिंह हैं. मुख्य कलाकार गुंजन सिंह, शुभी शर्मा, रंजीत सिंह, उमेश सिंह, शिव सिंह श्रीनेत, पिंकी सिंह, अनूप अरोरा, मुरली बाबू, सोनी पटेल, संजय राज, दिनेश राय, पूनम वर्मा, रामचन्द्र शाह, अशोक चतुर्वेदी, अंजली शर्मा, करन मिश्रा आदि हैं.


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts