२६ जून से उत्तर प्रदेश में फिल्म हथियार का प्रदर्शन
-

हथियार से गोरखपुर के एक्शन किंग विशाल सिंह को किया जा रहा है लांच
hathiyar-poster3
बिहार और मुंबई में कामयाबी का झंडा गाड़ने के बाद अब उत्तर प्रदेश में भोजपुरी फिल्म “हथियार” का प्रदर्शन किया जाने वाला है. इस फिल्म में नेपाली फिल्मों के सुपर स्टार विराज भट्ट, एक्शन किंग विशाल सिंह और जानी मानी अदाकारा रिंकू घोष की मुख्य भूमिका है.

गोरखपुर के बांका जवान विशाल सिंह को फिल्म हथियार से लांच किया जा रहा है और उन्हें भोजपुरी फिल्मों का रियल एक्शन स्टार माना जाने लगा है. कहते हैं लोग कि विशाल सिंह जैसा एक्शन भोजपुरी फिल्मों में दुसरा कोई नहीं कर सकता. विशाल सिंह की खास बात यह है कि वे बिना किसी केबल या वायर के जबरदस्त स्टंट करते हैं और स्टंट करते समय हवा में उड़ान भरकर खलनायकों के दांत खट्टे कर देते हैं. हवा मेंं वे इतना खतरनाक खतरनाक स्टंट करते हैं कि जो भी देखता है दंग रह जाता है.

गोरखपुर के विशाल ने फिल्मों में आने से पहले बाकायदे स्टंट की ट्रेनिंग ली थी. मुंबई आने के बाद काफी संघर्ष करने के बाद हथियार फिल्म के निर्देशक जगदीश शर्मा से मुलाकात हुई. जगदीश शर्मा को अपनी फिल्म हथियार के लिये विराज भट्ट के साथ काम करने वाले एक ऐसे स्टार की जरुरत थी जिसका स्टंट लाजवाब हो. विशाल का स्टंट और अभिनय क्षमता देखकर तुरंत अपनी फिल्म हथियार के लिये साईन कर लिया.

जगदीश शर्मा कहते हैं विशाल लाजवाब है और मेरी फिल्म हथियार में उसने जमकर मेहनत किया है. मुझे विशाल से काफी उम्मीद है.

राधा रामधारी प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म हथियार के निर्माता रामधारी सिंह, कहानीकार संजय सुहाना, कैमरामैन महेन्द्र बोरिचा, संपादक गुरुजंत सिंह, मारधाड़ निर्देशक हीरा यादव, नृत्य निर्देशक रिकी गुप्ता, लाईन प्रोड्यूसर हनीफ दीपा, कला निर्देशक भाष्कर तिवारी, और कार्यकारी निर्माता महेश उपाध्याय हैं.

मुख्य कलाकारोे में विराज भट्ट और विशाल सिंह दो नायक हैं और इनकी नायिकायें हैं रिंकू घोष और अपूर्वा विष्ट. साथ में हैं संजय पांडे, बृजेश त्रिपाठी, युगांत पांडे, पुष्पा वर्मा, जे.पी. सिंह,हीरा यादव, देव सिंह वगैरह.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts